पलामू। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक स्थानीय मार्बल व्यवसायी से रंगदारी मांगने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में प्राप्त लिखित शिकायत के आधार पर हुसैनाबाद थाना कांड संख्या-63/26 दिनांक-19.03.2026, धारा-308(3)/308(4)/351(3) BNS के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम (SIT) का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई। अनुसंधान के क्रम में यह तथ्य सामने आया कि मुख्य अभियुक्त रविशंकर कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह (उम्र 24 वर्ष), पिता- बिनोद सिंह, निवासी- शोबा, थाना हैदरनगर, जिला पलामू, अपने सहयोगियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से रंगदारी मांगने की साजिश रच रहा था। इस साजिश को अंजाम देने के लिए चोरी के मोबाइल फोन एवं सिम कार्ड का उपयोग किया जा रहा था, ताकि पहचान छुपाई जा सके। जांच में यह भी पाया गया कि अभियुक्त शुभम केशरी एवं अमन कुमार चौरसिया, दोनों निवासी मकबरा रोड, पुरानी बाजार जपला, थाना हुसैनाबाद, नशे की हालत में रहने वाले व्यक्तियों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी करते थे और उक्त मोबाइल एवं सिम कार्ड मुख्य अभियुक्त को उपलब्ध कराते थे।इन्हीं मोबाइल का उपयोग रंगदारी मांगने एवं जान से मारने की धमकी देने में किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में संलिप्त कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सिम कार्ड एवं अन्य चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस कांड में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त प्रिंस कुमार उर्फ प्रिंस कुमार मेहता, पिता- कामेश्वर मेहता, निवासी- लोहरपुरा, थाना हैदरनगर, जिला पलामू, जो पूर्व के कांडों में भी वांछित है, की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. रविशंकर कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, उम्र-24 वर्ष, निवासी- शोबा, थाना हैदरनगर, जिला पलामू।
2. अमन कुमार चौरसिया, उम्र-19 वर्ष, निवासी- मकबरा रोड, पुरानी बाजार जपला, थाना हुसैनाबाद, जिला पलामू।
3. शुभम केशरी, उम्र-20 वर्ष, निवासी- मकबरा रोड, पुरानी बाजार जपला, थाना हुसैनाबाद, जिला पलामू।
*जप्त सामान*
1. रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं सिम कार्ड।
2. चोरी किए गए अन्य दो मोबाइल फोन।
*अपराधिक इतिहास*
(1) रविशंकर कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह हुसैनाबाद महिला थाना कांड सं.-14/22, धारा-366/376/342/504/506/34 भा.द.वि.
(2) अमन कुमार चौरसिया
हुसैनाबाद थाना कांड सं.-123/20, धारा-324/34 भा.द.वि. हुसैनाबाद थाना कांड सं.-37/24, धारा-379/411/414/34 भा.द.वि.
(3) शुभम केशरी
हुसैनाबाद थाना कांड सं.-53/23, धारा-366(ए) भा.द.वि. हुसैनाबाद थाना कांड सं.-219/23, धारा-147/149/323/341/379/504/506/34 भा.द.वि.
(4) प्रिंस कुमार उर्फ प्रिंस कुमार मेहता (वांछित)
हैदरनगर थाना कांड सं.-84/25, धारा-352/351(3)/109/61(2)/3(5) BNS
हैदरनगर थाना कांड सं.-159/20, धारा-392 भा.द.वि.
छापामारी दल
1. एसआईटी टीम, हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस
2. तकनीकी शाखा, पलामू