FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
नशा करने के लिए बाइक चोरी का काम, पुलिस ने किया युवक गिरफ़्तार,8 चोरी की बाइक बरामद
January 10, 2026 | 273 Views
नशा करने के लिए बाइक चोरी का काम, पुलिस ने किया युवक गिरफ़्तार,8 चोरी की बाइक बरामद

रांची । जिले के जगरनाथ पुर थाना अंतर्गत 9 जनवरी 2026 की संध्या में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि हेसाग तालाब के पास कुछ आसामाजिक तत्व चोरी की बाईक लेकर इकट्ठा होकर सिगरेट आदि का नशा पान एवं अड़ेबाजी कर रहे है। उक्त सूचना के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक , राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक, नगर, राँची के निर्देशन में गठित टीम के द्वारा छापामारी कर तीन व्यक्ति को चोरी की तीन मोटरसाईकिल (दो बुलेट एवं एक होण्डा साईन मोटरसाईकिल) के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों के द्वारा बताया गया कि हेसाग तालाब के पास सिगरेट आदि का नशापान के लिए इक्ट्ठा होते है तथा चोरी की बाईक को बेंचने के लिए ग्राहक को भी यही बुलाते है। बरामद दोनों बुलेट मोटरसाईकिल में से एक सिल्वर रंग का मोटरसाईकिल को सामुदायिक भवन सोलंकी के कैम्पस से एवं लाल रंग के बुलेट मोटरसाईकिल को बंगला स्कुल शौचालय (डेली मार्केट) के पास से चोरी किए है तथा एक होण्डा साईन मोटरसाईकिल को हटिया रेलवे स्टेशन के पास से चोरी किए है। इसके अलावे एक लाल रंग का बुलेट मोटरसाईकिल जिसे हवाई नगर RFC रेस्टूरेंट के पास से एवं एक काला रंग का पैशन प्रो मोटरसाईकिल जिसे श्री राम अपार्टमेंट लटमा रोड से चोरी किए है को प्रेम नगर रोड नं0-04 के पास झाड़ी में छिपा कर रखे है, जिसे बरामद करा सकते है। इनके निशानदेही पर उक्त दोनों मोटरसाईकिल को बरामद किया गया। इसके अलावे तीन चोरी की बाईक को कुछ लोगो को बेंचे थे जिन्हें यह नहीं बताया गया था कि ये सभी बाईक चोरी की है। उनलोगों से उक्त तीनो बाईक को बरामद किया गया। इनके द्वारा कुछ और चोरी की बाईक को बेंचा गया है जिनकी बरामदगी हेतु संभावित जगहों पर छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-

1. राज उर्फ विजय सिंह, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता- लालु सिंह, सा०- विकास नगर रोड नं0-02, सिंह मोड़, हटिया, थाना-जगरनाथपुर, जिला- राँची।

2. संतोष उर्फ करण ठाकुर, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता स्व. रंजन ठाकुर, सा०- प्रेमनगर रोड नं0-06, सिंह मोड़, हटिया, थाना- जगरनाथपुर, जिला- राँची।

3. विनित उर्फ प्रिंस पासवान, उम्र-करीब 19 वर्ष, पिता- अरविन्द कु० पासवान, प्रेमनगर रोड नं0-06, सिंह मोड़, हटिया, थाना- जगरनाथपुर, जिला- राँची।

जप्त सामानों की विवरणीः-

1. सिल्वर रंग का बुलेट मोटरसाईकिल, रजि० नं0-JH01CE-5360 अंकित ।

2. लाल रंग का बुलेट मोटरसाईकिल, रजि० नं0-JH01DV-4165 अंकित ।

3. लाल रंग का बुलेट मोटरसाईकिल, रजि० नं0- JH01CK-7544 अंकित ।

4. काला-लाल रंग का होण्डा साईन मोटरसाईकिल, रजि० नं0-JH01ED-7869 अंकित।

5. काला-ब्लू रंग का स्पलेंडर प्रो मोटरसाईकिल, रजि० नं0-JH01AU-5741 अंकित ।

6. काला-लाल रंग का स्पलेंडर प्लस मोटरसाईकिल, रजि० नं0-JH01BZ-2192 अंकित ।

7. काला-सिल्वर रंग का स्पलेंडर प्लस मोटरसाईकिल, रजि० नं0- BR02BE-2988 अंकित ।

8. काला रंग का पैशन प्रो मोटरसाईकिल, रजि० नं०- अंकित नहीं।

अपराधिक इतिहासः-

1. जगरनाथपुर थाना कांड सं0-488/25, दि0- 26/12/2025, धारा-303(2) B.N.S.

2. जगरनाथपुर थाना कांड सं0-05/26, दि0-08.01.2026, धारा-303(2) B.N.S.

3. डेली मार्केट थाना कांड सं0-30/25, दि०- 02/10/2025, धारा-303(2) B.N.S.

4. एयरपोर्ट थाना कांड सं0-29/25, दि0- 18/08/2025, धारा-303(2) B.N.S.

5. एयरपोर्ट थाना कांड सं0-49/25, दि0-09/11/2025, धारा-303(2) B.N.S.

छापामारी दलः-

01. दिग्विजय सिंह, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, जगरनाथपुर थाना

02. पु०अ०नि० राजीव कु० रंजन, जगरनाथपुर थाना।

03. पु०अ०नि० सत्यवीर सिंह, जगरनाथपुर थाना।

04. पु०अ०नि० बिनोद साह, जगरनाथपुर थाना।

05. पु०अ०नि० पंकज कुमार, जगरनाथपुर थाना।

06. स०अ०नि० अशोक कुमार, जगरनाथपुर थाना।

07. जगरनाथपुर थाना के सशस्त्र बल ।


January 10, 2026 | 274 Views
January 10, 2026 | 274 Views
January 10, 2026 | 274 Views
January 10, 2026 | 274 Views
January 10, 2026 | 274 Views
January 10, 2026 | 274 Views
January 10, 2026 | 274 Views
January 10, 2026 | 274 Views
January 10, 2026 | 274 Views
January 10, 2026 | 274 Views