FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नामकुम में सक्रिय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, 12 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
May 19, 2026 | 196 Views
रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नामकुम में सक्रिय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, 12 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

रांची । पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र में सक्रिय संगठित मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 12 चोरी की मोटरसाइकिल, कटे हुए इंजन-पार्ट्स और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 18 मई की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी की एक नीले रंग की अपाची बाइक रामपुर की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर सिदरौल जोड़ा मंदिर के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को बाइक सहित दबोच लिया।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी अभय सिंह उर्फ मन्नु सिंह ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर रांची के हाट-बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बाइक चोरी करता था। गिरोह चोरी की मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट बदलकर फर्जी नंबर लगाता था और फिर उन्हें दूसरे लोगों को बेच देता था।

अभय की निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों वसीम ओहदार, दानिस आलम, सरीफ खान, नसीम अंसारी, तौहिर अंसारी और मोईन खान को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह का मास्टरमाइंड जेल में ही अपराधियों के संपर्क में आया था और बाहर निकलने के बाद संगठित तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मुख्य आरोपियों पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। छापेमारी टीम का नेतृत्व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वरीय पुलिस उपाधीक्षक अमर कुमार पाण्डेय ने किया।


May 19, 2026 | 197 Views
May 19, 2026 | 197 Views
May 19, 2026 | 197 Views
May 19, 2026 | 197 Views
May 19, 2026 | 197 Views
May 19, 2026 | 197 Views
May 19, 2026 | 197 Views
May 19, 2026 | 197 Views
May 19, 2026 | 197 Views
May 19, 2026 | 197 Views