FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
रांची में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 16.43 ग्राम मादक पदार्थ के साथ एक महिला सहित 3 गिरफ्तार
June 1, 2026 | 179 Views
रांची में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 16.43 ग्राम मादक पदार्थ के साथ एक महिला सहित 3 गिरफ्तार

रांची : राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 159 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसका कुल वजन लगभग 16.43 ग्राम बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, 31 मई 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को गुप्त सूचना मिली थी कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-6, विद्यानगर स्थित करम चौक के पास अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिकेत अग्रवाल (23 वर्ष), कुसुम चौबे और अंकुश चौबे (23 वर्ष) के रूप में हुई है।

बरामद सामान

  • 159 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल वजन 16.43 ग्राम)
  • 3 स्मार्टफोन
  • 7,320 नकद
  • ब्राउन क्रीम रंग का हैंड पर्स
  • एक नोटबुक
  • दो कलम

इस मामले में सुखदेवनगर थाना कांड संख्या 196/26 दर्ज कर NDPS एक्ट की धारा 21(b), 22/29 के तहत जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंकुश चौबे का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है।

 


June 1, 2026 | 180 Views
June 1, 2026 | 180 Views
June 1, 2026 | 180 Views
June 1, 2026 | 180 Views
June 1, 2026 | 180 Views
June 1, 2026 | 180 Views
June 1, 2026 | 180 Views
June 1, 2026 | 180 Views
June 1, 2026 | 180 Views
June 1, 2026 | 180 Views