FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
मालदा मंडल की बरहरवा आरपीएफ ने वनांचल एक्सप्रेस से 58.95 लाख रुपये मूल्य के 174 संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन किया जप्त, जीआरपी को सौंपा
June 12, 2026 | 227 Views
मालदा मंडल की बरहरवा आरपीएफ ने वनांचल एक्सप्रेस से 58.95 लाख रुपये मूल्य के 174 संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन किया जप्त, जीआरपी को सौंपा

बरहरवा (मालदा)रेलवे परिसरों एवं ट्रेनों में अपराधों की रोकथाम तथा रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), मालदा मंडल को ऑपरेशन सतर्क के अंतर्गत एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। यह कार्रवाई मंडल रेल प्रबंधक, मालदा मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा सहायक सुरक्षा आयुक्त/प्रभारी, आरपीएफ, मालदा  बरुण कुमार बेहरा के पर्यवेक्षण में की गई।

दिनांक 11.06.2026 को प्राप्त विशेष सूचना के आधार पर आरपीएफ पोस्ट बरहरवा एवं सीपीडीएस टीम द्वारा ट्रेन संख्या 13403 वनांचल एक्सप्रेस में संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान सत्यापन हेतु दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया, जो दोनों कालियाचक, मालदा (पश्चिम बंगाल) के निवासी हैं।

तलाशी के दौरान उनके सामान से विभिन्न ब्रांडों के कुल 174 पुराने एवं प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनके चोरी के होने की आशंका है। इनमें से एक व्यक्ति के पास से 85 तथा दूसरे व्यक्ति के पास से 89 मोबाइल फोन बरामद हुए। बरामद मोबाइल फोनों का कुल अनुमानित मूल्य 58,95,878 रुपये है।

पकड़े गए व्यक्ति बरामद मोबाइल फोनों के स्वामित्व संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके तथा न ही उनके कब्जे के संबंध में कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण दे सके। फलस्वरूप, सभी बरामद मोबाइल फोनों को गवाहों की उपस्थिति में विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए जब्त कर लिया गया तथा पकड़े गए व्यक्तियों को जब्त संपत्ति सहित आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु जीआरपीएस/बरहरवा को सुपुर्द कर दिया गया।

 


June 12, 2026 | 228 Views
June 12, 2026 | 228 Views
June 12, 2026 | 228 Views
June 12, 2026 | 228 Views
June 12, 2026 | 228 Views
June 12, 2026 | 228 Views
June 12, 2026 | 228 Views
June 12, 2026 | 228 Views
June 12, 2026 | 228 Views
June 12, 2026 | 228 Views