FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
बरहेट शिवगादी मंदिर में नाबालिग हिंदू किशोरी से विवाह का आरोप, मुस्लिम युवक पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
July 16, 2026 | 342 Views
बरहेट शिवगादी मंदिर में नाबालिग हिंदू किशोरी से विवाह का आरोप, मुस्लिम युवक पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

साहिबगंज ।  जिले के बरहेट थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। आरोप है कि एक 22 वर्षीय मुस्लिम युवक ने शिवगादी मंदिर में एक नाबालिग हिंदू किशोरी से विवाह कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर प्रबंधन समिति ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ को थाना ले गई । वही किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवक और किशोरी दोनों को अपने संरक्षण में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

 जानकारी के अनुसार, बरहेट के मोमिन टोला निवासी 22 वर्षीय मनोवर अंसारी पर आरोप है कि उसने बुधवार को प्रसिद्ध शिवगादी मंदिर में एक नाबालिग हिंदू किशोरी से विवाह कर लिया। बताया जा रहा है कि किशोरी रांगा थाना क्षेत्र की रहने वाली है और बरहेट में अपने रिश्तेदार के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। इसी वर्ष उसने 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों की मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। बुधवार सुबह दोनों शिवगादी मंदिर पहुंचे, जहां युवक ने मंदिर में रखे सिंदूर से किशोरी की मांग भर दी। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और कर्मचारियों ने जब यह दृश्य देखा तो उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद तुरंत मंदिर प्रबंधन समिति को इसकी सूचना दी गई।

सूचना मिलने के बाद मंदिर प्रबंधन समिति ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज में दोनों के मंदिर में मौजूद होने की पुष्टि होने के बाद बरहेट थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई। इसके बाद किशोरी की मां ने पुलिस को लिखित शिकायत दी, जिसमें बेटी के नाबालिग होने का उल्लेख करते हुए युवक पर गंभीर आरोप लगाए गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बरहेट थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने किशोरी को सुरक्षा के मद्देनजर अपने संरक्षण में रखा है। उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा मेडिकल और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं भी पूरी की जा रही हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम के हर पहलू की जांच कर रही है ताकि मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगा।

बरहेट के शिवगादी मंदिर में हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच में जुटी है। किशोरी की उम्र, दोनों के संबंधों की प्रकृति और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।

 


July 16, 2026 | 343 Views
July 16, 2026 | 343 Views
July 16, 2026 | 343 Views
July 16, 2026 | 343 Views
July 16, 2026 | 343 Views
July 16, 2026 | 343 Views
July 16, 2026 | 343 Views
July 16, 2026 | 343 Views
July 16, 2026 | 343 Views
July 16, 2026 | 343 Views