FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
छड़-सिमेंट कारोबारी पर फायरिंग और चर्चित अनिल टाइगर हत्याकांड का मुख्य सरगना अभिषेक उर्फ सूरज सिन्हा पुलिस गिरफ्त में
May 16, 2026 | 211 Views
छड़-सिमेंट कारोबारी पर फायरिंग और चर्चित अनिल टाइगर हत्याकांड का मुख्य सरगना अभिषेक उर्फ सूरज सिन्हा पुलिस गिरफ्त में

रांची ।  पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कटहल मोड़ निवासी छड़-सिमेंट व्यवसायी राधेश्याम साहु पर 20 लाख रुपये की सुपारी लेकर जानलेवा हमला कराने और चर्चित अनिल टाइगर हत्याकांड के मुख्य सरगना अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

मामला नगड़ी थाना कांड संख्या 160/25 से जुड़ा है। 15 अक्टूबर 2025 को कटहल मोड़ स्थित सांभवी इंटरप्राइजेज के मालिक राधेश्याम साहु पर दुकान के पास अंधाधुंध फायरिंग की गई थी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद एसएसपी रांची के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही दो शूटरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि इस पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड अभिषेक सिन्हा फरार था। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कोलकाता में छापेमारी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 20 लाख रुपये की सुपारी लेकर राधेश्याम साहु पर हमला कराया था।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि अभिषेक सिन्हा अनिल महतो उर्फ अनिल टाइगर हत्याकांड का भी मुख्य साजिशकर्ता है। कांके चौक स्थित एक होटल के पास 26 मार्च 2025 को अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही छह आरोपियों को जेल भेज चुकी है।

अनुसंधान में सामने आया कि जमीन विवाद को लेकर देवव्रत नाथ शाहदेव ने अभिषेक सिन्हा के साथ मिलकर अनिल टाइगर की हत्या की साजिश रांची और कोलकाता में रची थी। हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी, जिसकी कुछ राशि बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए आरोपी के खाते में भेजी गई थी।

गिरफ्तार अभिषेक कुमार सिन्हा का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ रांची, बोकारो और हजारीबाग समेत कई जिलों में हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और हत्या की साजिश जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

रांची पुलिस के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।


May 16, 2026 | 212 Views
May 16, 2026 | 212 Views
May 16, 2026 | 212 Views
May 16, 2026 | 212 Views
May 16, 2026 | 212 Views
May 16, 2026 | 212 Views
May 16, 2026 | 212 Views
May 16, 2026 | 212 Views
May 16, 2026 | 212 Views
May 16, 2026 | 212 Views