रांची। वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची को एक गुप्त सूचना मिली कि कैलाश बाबू स्ट्रीट गुरुशरण पैलेश अपार्टमेंट एस०बी०आई० बैंक डेलीमार्केट के पास हथियार के साथ खड़ा है तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। इस सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर, राँची के दिशा निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें डेलीमार्केट थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी शामिल थे। इस पर टीम के सदस्य समय करीब 23:20 बजे कैलाश बाबू स्ट्रीट गुरुशरण पैलेश अपार्टमेंट एस०बी०आई० बैंक डेलीमार्केट के पास पहुँचे तो पुलिस को देखकर एक व्यक्ति स्कूटी को लेकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मो० इमरान मनवारी उम्र 19 वर्ष पिता मो० सफिक पता-नदी ग्राउण्ड, नियर अकबरिया मस्जिद, थाना-हिन्दपीढ़ी, जिला-रॉची बतलाया। तत्पश्चात पकडे गये व्यक्ति का बदन तलाशी लेने पर मो० इमरान मनवारी के कमर के दाँये तरफ में खोसा हुआ एक देसी पिस्टल लोड अवस्था में तथा दाँये पॉकेट से एक मोबाईल एवं पिस्टल का लोड मैगजीन बरामद हुआ। मैगजीन खोलने पर उसमे दो जिन्दा गोली जिसके पेन्दे पर KF7.65 लिखा हुआ बरामद हुआ। उसके बाद पकड़े गये व्यक्ति से हथियार एवं गोली के संबंध में पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जबाब नहीं दिया और न ही उनके द्वारा कोई वैध कागजात ही प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद मो० इमरान मनवारी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस द्वारा अग्रतर कार्रवाई करते हुए डेलीमार्केट थाना काण्ड सं0-09/26 दिनांक-01.01.2026 धारा-25(1-b) a/26 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफतार अपराधकर्मियों का नामः-
1 मो० इमरान मनवारी उम्र 19 वर्ष पिता मो० सफिक पता-नदी ग्राउण्ड, नियर अकबरिया मस्जिद,
थाना-हिन्दपीढ़ी, जिला-रॉची।
बरामद सामानों की सूचीः-
(क) एक देशी पिस्टल
(ख) एक मैजजीन जिसमें 02 जिन्दा गोली, जिसके पेंदे पर KF 7-65 लिख हुआ।
(ग) मोबाईल-01
(घ) होण्डा स्कूटी रजि० न०-Jh01DL-4245.
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी / पुलिस कर्मीः-
1. श्री प्रकाश सोय पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली।
2. पु०अ०नि० शिव कुमार पासवान, थाना प्रभारी डेलीमार्केट।
3. स०अ०नि० संजय राम, डेलीमार्केट थाना।
4. स०अ०नि० कमोद कुमार सिंह, डेलीमार्केटथाना।
5. साथ शसस्त्र बल।