FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड एडमिट काउंसिल के द्वारा मैट्रिक का परीक्षाफल जारी मुख्यमंत्री ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान तेज | ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता पाकिस्तान में विफल, बढ़ेगा तनाव | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | रांची के कांके थाना अंतर्गत नाबालिक लड़की की हत्या के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मेडिकल छात्रा की महिला मित्र में अपने ही दोस्त दानिश के साथ मिलकर कराया रेप | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | महिला आरक्षण बिल लोकसभा में फंसा वोटिंग में नहीं मिला बहुमत |
50 बोरा डोडा के साथ एक युवक गिरफ्तार
September 30, 2025 | 315 Views
50 बोरा डोडा के साथ एक युवक गिरफ्तार

खूंटी।  पुलिस अधीक्षक  खूँटी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम- तुयुगूटू टोला गुगरीपीढ़ी, थाना- अड़की जिला खूँटी में सुखराम नाग के घर में वृहद पैमाने पर डोडा रखा हुआ है । तत्पश्चात पुलिस उपाधीक्षक,खूँटी राम प्रवेश कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया जिसमें पुलिस निरीक्षक खूँटी अंचल किशुन दास,थाना प्रभारी मुरहू रामदेव यादव, अड़की प्रवीण कुमार तिवारी,पु0अ0नि0 कुंदन कुमार तथा अड़की थाना के सशस्त्र बल को शामिल किया गया । छापामारी दल समय करीब 14:00 बजे ग्राम- तुयुगूटू टोला गुगरीपीढ़ी  में सुखराम नाग के घर  पहुँचा तो देखा कि एक आदमी घर से बाहर की ओर  तेजी से भाग रहा है । पुलिस बल द्वारा दौड़ कर पकड़ लिया गया  तथा नाम पता पुछने  पर उन्होनें अपना नाम सुखराम नाग उर्फ मालु  उम्र करीब 28 वर्ष, पिता  स्व—पाण्डू अहीर, ग्राम- रुताडीह, थाना + जिला- खूँटी बताये । उन्होने आगे बताया कि ये अपने ननीहाल ग्राम- तुयुगूटू टोला गुगरीपीढ़ी में नाना एवं मामा के साथ रहते हैं। ये अपने मामा बिरसा नाग पिता- बुदु नाग ग्राम- तुयुगूटू टोला गुगरीपीढ़ी, थाना- अड़की जिला खूँटी के साथ मिलकर डोडा एवं अफीम का व्यापार करते हैं । इस संदर्भ में अड़की थाना कांड सं0- 53/25 दिनांक- 29.09.25 धारा- 15 (सी) /22/25 एन0डी0पी0एस0 एक्ट 1985 दर्ज किया गया है । 

 गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-

1.    सुखराम नाग उर्फ मालु  उम्र करीब 28 वर्ष, पिता  स्व0—पाण्डू अहीर, ग्राम- रुताडीह, थाना + जिला- खूँटी वर्तमान में अपने ननीहाल ग्राम- तुयुगूटू टोला गुगरीपीढ़ी, थाना- अड़की, जिला खूँटी ।

बरामद समान 

50 बोरा डोडा जिसका कुल वजन-938.33 किग्रा जिसका कीमत 1,40,74,950/-

छापामारी दल में शामिलः-

1. पुलिस उपाधीक्षक खूँटी,  रामप्रवेश कुमार ।
2. पुलिस निरीक्षक खूँटी अंचल, किशुन दास ।
3. पु0अ0नि रामदेव यादव, थाना प्रभारी, मुरहू ।
4. पु0अ0नि प्रविण तिवारी, थाना प्रभारी, अड़की ।
5. पु0अ0नि0 कुंदन कुमार ,अड़की थाना ।
6. सशस्त्र बल अड़की थाना 


September 30, 2025 | 316 Views
September 30, 2025 | 316 Views
September 30, 2025 | 316 Views
September 30, 2025 | 316 Views
September 30, 2025 | 316 Views
September 30, 2025 | 316 Views
September 30, 2025 | 316 Views
September 30, 2025 | 316 Views
September 30, 2025 | 316 Views
September 30, 2025 | 316 Views