साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला स्थित तिलकधारी कुआं के समीप बुधवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान तिलकधारी कुआं निवासी 24 वर्षीय आदर्श कुमार, पिता सुनील कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आदर्श कुमार को बाएं सीने में गोली लगी थी, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर स्थिति हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना इंस्पेक्टर अमित गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।
गोलीबारी की इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस के द्वारा हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
सिल्ली/ मुरी : सिल्ली क्षेत्र के एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्र ने शनिवार की शाम को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई, जब कुछ ही देर पहले तक वह अपनी मां और छोटे भाई के साथ सामान्य रूप से बातचीत कर रहा था। अचानक उठाए गए इस कदम से परिजन, विद्यालय परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब छह बजे छात्र ने अपनी मां व छोटे भाई के साथ चाउमीन और मैगी खाई। इसके बाद उसने अपनी मां के मोबाइल से पिता के फोन का रिचार्ज भी किया। सब कुछ सामान्य होने के बाद वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब उसने कोई जवाब नहीं दिया तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर छात्र अपनी मां के दुपट्टे का फंदा बनाकर लटका मिला।परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिल्ली ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया। आगे पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही मृतक छात्र दो दिन पहले ही प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
छात्र के पिता , जो पेशे से किसान हैं, उन्होंने ने बताया कि घटना से पहले बेटे से सामान्य बातचीत हुई थी और किसी प्रकार की परेशानी का आभास नहीं हुआ। वहीं मां , जो , सिल्ली के एक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका हैं। घटना पर मां बताया कि मेरा बेटा पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी काफी सक्रिय था। दो दिन पहले ही वह विद्यालय की ओर से धनबाद में आयोजित एक प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटा था।मेधावी और मिलनसार छात्र था ।मूल रूप से बंता दे कि मृतक छात्र पढ़ाई में हमेशा अच्छे अंक प्राप्त करता था। विद्यालय की लगभग हर खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में उसकी सक्रिय भागीदारी रहती थी। उसके शांत, विनम्र और मिलनसार स्वभाव के कारण शिक्षक और सहपाठी उसे बेहद पसंद करते थे । वही छात्र की असामयिक मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। शिक्षकों, सहपाठियों और स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। हर पहलू से हो रही जांच मुरी ओपी प्रभारी विकास कुमार पासवान ने बताया कि छात्र द्वारा आत्महत्या का मामला अत्यंत संवेदनशील है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में मानसिक तनाव, पारिवारिक परिस्थितियां, पढ़ाई का दबाव, ऑनलाइन गतिविधियां , विद्यालय अथवा अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। छात्र मूल रूप से सिल्ली का निवासी था। उसकी असामयिक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे सिल्ली क्षेत्र में शोक का माहौल है।
रांची। नशीले मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रातू थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप के साथ तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 100 एमएल की 570 बोतल WINGS ONEREX CODINE COUGH SYRUP और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त को वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को गुप्त सूचना मिली थी कि रातू थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित हाजी चौक के आसपास कुछ लोगों द्वारा प्रतिबंधित कफ सिरप की ऊंचे दामों पर अवैध खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय)-II अजय आर्यन के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
सुनसान जगह पर चल रही थी डिलीवरी की तैयारी
गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रातू थाना क्षेत्र के फुटकल टोली, बोस नगर स्थित केयरिंग हैंड्स हॉस्पिटल के पास एक सुनसान जगह पर छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, मौके पर तीन संदिग्ध व्यक्ति पांच कार्टून में रखे 100 एमएल के कुल 570 कफ सिरप की बोतलों के साथ डिलीवरी के लिए रुके हुए थे।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने रांची के अलग-अलग इलाकों में प्रतिबंधित कफ सिरप को ऊंचे दामों पर बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने बरामद कफ सिरप को विधिवत जब्त कर लिया है और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वहाजुल अंसारी (32), पिता निजाम मियां, निवासी जिपुवा मुरपा, थाना बालूमाथ, जिला लातेहार; शहनवाज अंसारी (29), पिता सफीक अंसारी, निवासी हाजी चौक सिमलिया, थाना रातू, रांची; तथा नईम अंसारी (29), पिता स्वर्गीय फिरोज अंसारी, निवासी फुटकल टोली, सिमलिया, थाना रातू, रांची, स्थायी पता मेलाटांड़, थाना एवं जिला खूंटी के रूप में हुई है।
570 बोतल कफ सिरप और तीन मोबाइल जब्त
छापेमारी के दौरान पुलिस ने WINGS ONEREX CODINE COUGH SYRUP की 100 एमएल की 570 बोतलें तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में रातू थाना कांड संख्या 279/26, दिनांक 20 अगस्त 2026, धारा 317(5) बीएनएस एवं 21(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस का कहना है कि नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के कारण विशेष रूप से युवाओं पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को देखते हुए ऐसे कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
कई पुलिस पदाधिकारी रहे छापेमारी टीम में शामिल
कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक अजय आर्यन के अलावा दलादली ओपी प्रभारी सत्य प्रकाश उपाध्याय, ठाकुर गांव थाना प्रभारी शुभम कुमार, पुंदाग टीओपी प्रभारी संजीव कुमार, संदीप राज, छोटु कुमार, विनित कुमार और महेश प्रसाद कुशवाहा सहित रातू थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।
रांची। चुटिया थाना पुलिस ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि चुटिया थाना क्षेत्र के अमरावती कॉलोनी में मई 2026 में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर करीब 23 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, एक एक्सटेंशन लाइट तथा घटना के समय आरोपियों द्वारा पहने गए कपड़े बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, अमरावती कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार के बंद मकान को 8-9 मई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया था। चोर दरवाजा एवं ताला तोड़कर घर में प्रवेश किए और सोना-चांदी के जेवरात, नकदी एवं अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। मामले में प्रदीप कुमार के लिखित आवेदन पर चुटिया थाना कांड संख्या 57/26, दिनांक 11 मई 2026, धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
अनुसंधान के दौरान पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने एआई तकनीक की मदद से संदिग्धों की तस्वीर तैयार कर विभिन्न स्थानों पर उनकी पहचान एवं पूछताछ की। इसके बाद पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निखिल नायक (करीब 20 वर्ष), पिता छोटू नायक, निवासी काइंडीगाड़ा पिस्का मोड़, मधुकम थाना सुखदेवनगर, रांची तथा सुशांत लोहरा (करीब 19 वर्ष), पिता श्रवण लोहरा, निवासी मुंडाटोली हेसल बस्ती, गोंदलपोखर थाना अनगड़ा, रांची को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर छापेमारी कर चोरी के सामान बरामद किए।
करीब 23 लाख के जेवरात बरामद
पुलिस के अनुसार, निखिल नायक के घर से करीब 142.210 ग्राम सोने के जेवरात, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये, तथा 493.300 ग्राम चांदी के जेवरात, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये है, बरामद किए गए। इसके अलावा एक सफेद रंग का एक्सटेंशन लाइट (टॉर्च) भी बरामद हुई है।
घटना के समय आरोपियों द्वारा पहने गए लाल रंग का टी-शर्ट, काला रंग का टी-शर्ट एवं भूरे रंग का चेकदार शर्ट भी पुलिस ने बरामद किया है। इन कपड़ों का मिलान सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्धों के कपड़ों से किया गया।
निखिल नायक का लंबा आपराधिक इतिहास
पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपी निखिल नायक का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार उसके विरुद्ध अलग-अलग थानों में चोरी एवं अन्य आपराधिक धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।
उसके खिलाफ दर्ज मामलों में—
- चुटिया थाना कांड संख्या 122/23, दिनांक 26.06.2023, धारा 341/323/325/34 भादवि।
- चुटिया थाना कांड संख्या 166/23, दिनांक 15.08.2023, धारा 394 भादवि।
- चुटिया थाना कांड संख्या 275/25, दिनांक 28.12.2025, धारा 303(2) बीएनएस।
- सुखदेवनगर थाना कांड संख्या 191/23, धारा 380/411/457 भादवि।
- रातू थाना कांड संख्या 236/25, दिनांक 26.06.2025, धारा 303(2)/317(5)/3(5) बीएनएस।
- नगरी थाना (दलादली टीओपी) कांड संख्या 01/26, दिनांक 01.01.2026, धारा 317(5)/3(5) बीएनएस शामिल हैं।
छापामारी दल में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल
पूरे मामले के उद्भेदन एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित छापामारी दल में चुटिया थाना प्रभारी पुनम कुजूर, पुलिस अवर निरीक्षक जितेन्द्र मिश्रा, भवेश कुमार, नीरज कुमार महतो एवं मुकेश कुमार कुशवाहा, सहायक अवर निरीक्षक ब्रजेश कुमार तिवारी तथा चुटिया थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।
साहिबगंज । पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक बुलेट हंटर मोटरसाइकिल और वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार, 16 अगस्त 2026 की शाम करीब 7:30 बजे नगर थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बुलेट हंटर मोटरसाइकिल नंबर JH18Q 4217 से राजमहल की ओर से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर लेकर आ रहा है और जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के स्टेडियम की ओर जाने वाला है।
सूचना के आधार पर अंचलाधिकारी साहिबगंज, नगर थाना प्रभारी, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी तथा पुलिस पदाधिकारियों और सशस्त्र बल की टीम ने आजाद नगर पुलिस लाइन रोड स्थित विवाह भवन के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया।
इसी दौरान करीब 8:30 बजे एक बुलेट हंटर बाइक सवार व्यक्ति जिरवाबाड़ी से आजाद नगर की ओर तेजी से जाता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने भागने का प्रयास किया। छापेमारी दल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद खैनी के डिब्बे में छोटे-छोटे तीन एल्युमिनियम फॉयल में करीब 8 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ की विधिवत जब्ती सूची तैयार कर उसे जब्त कर लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान राजकुमार हरि (20 वर्ष), पिता कमल हरि, निवासी झरना कॉलोनी, संध्या कॉलेज के पास, थाना जिरवाबाड़ी, जिला साहिबगंज के रूप में हुई है।
इस मामले में जिरवाबाड़ी थाना कांड संख्या 157/26, दिनांक 16 अगस्त 2026 के तहत धारा 21(बी)/29 एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बरामद सामान
- करीब 8 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक)
- एक बुलेट हंटर मोटरसाइकिल
- वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन
छापेमारी दल
कार्रवाई का नेतृत्व अमित गुप्ता, थाना प्रभारी नगर थाना, साहिबगंज ने किया। टीम में शशि सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी जिरवाबाड़ी थाना, पुलिस अवर निरीक्षक अजीत लाकड़ा, पुलिस अवर निरीक्षक आफताब अंसारी, पुलिस अवर निरीक्षक टिफिन रविदास, पुलिस अवर निरीक्षक उमर महाद, आरक्षी मंटू कुमार यादव, विनोद कुमार, कलीराम यादव और मुकेश झा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
रांची। पिठोरिया थाना क्षेत्र के कुरकुरिया इलाके में विद्युत तार चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के चार बंडल विद्युत तार बरामद किए हैं। घटना में प्रयुक्त टेंपो को भी जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पिठोरिया थाना कांड संख्या 84/26, दिनांक 16 अगस्त 2026, धारा 305(e) BNS के तहत मामले की जानकारी मिलने के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुरकुरिया क्षेत्र में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान प्राथमिकी अभियुक्त कौसर अंसारी (32 वर्ष), पिता रियाजुद्दीन अंसारी, निवासी साहेर बस्ती, पत्ता नगड़ी, थाना नगड़ी, जिला रांची को चार बंडल विद्युत तार के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने मामले में प्रयुक्त टेंपो JH01CE4668 को भी विधिवत जब्त कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है तथा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस ने बताया कि कौसर अंसारी के विरुद्ध पूर्व में भी मामले दर्ज हैं। इनमें नगड़ी थाना कांड संख्या 153/15 दिनांक 31 दिसंबर 2015, धारा 341/323/324/379/34 भादवि; नगड़ी थाना कांड संख्या 191/24 दिनांक 3 अक्टूबर 2024, धारा 109/115(2)/126(2)/351(2)/352 BNS तथा नगड़ी थाना कांड संख्या 184/25 दिनांक 18 नवंबर 2025, धारा 317(5)/3(5) BNS शामिल हैं।
जब्त सामान
- चार बंडल विद्युत तार
- घटना में प्रयुक्त टेंपो संख्या JH01CE4668
छापेमारी टीम
कार्रवाई में पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार, पु०अ०नि० सुनील कुमार दास, स०अ०नि० रमेश कुमार तथा पिठोरिया थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।
मुरी। सिल्ली-मुरी ऑन द स्पॉट 24 के संवाददाता देव सोनी उर्फ देबू पर मंगलवार को मुरी बस स्टैंड स्थित उनकी दवा दुकान में कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, राहुल देव बर्मन और उनकी पत्नी स्वीटी बर्मन पर आरोप है कि वे दवा दुकान में पहुंचे और धारदार हथियार से देव सोनी पर हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके सिर को निशाना बनाकर वार किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और कट गया।
घटना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय प्रशासन की टीम ने घायल देव सोनी को उपचार के लिए सिंगपुर नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया।
घटना के संबंध में मुरी ओपी में प्रारंभिक आवेदन दिया गया है। आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस घटना के कारणों, हमले में शामिल लोगों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
सिल्ली/ मुरी: मुरी ओपी क्षेत्र के सिंगपुर में बंद घर का ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपये के आभूषण चोरी किए जाने के मामले में मुरी पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मुरी ओपी प्रभारी विकास कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला। पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों में जाकर लोगों से पूछताछ कर घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी भी जुटाई।जानकारी के अनुसार, सिंगपुर निवासी सूर्यकांत गिरि अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर डाल्टनगंज स्थित अपने रिश्तेदार के घर गए हुए थे। इसी दौरान सात जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने उनके बंद घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे करीब 10 लाख रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर लिए।घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही मुरी ओपी पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।मुरी ओपी प्रभारी विकास कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मुरी: रांची जिले के मुरी ओपी क्षेत्र में मोबाइल टावरों से पावर केबल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। यह कार्रवाई मुरी ओपी सिल्ली थाना कांड संख्या 49/2026, दिनांक 28 जुलाई धारा 303(2) बीएनएस के तहत की गई है।पुलिस के अनुसार 27 जुलाई की रात मुरी ओपी अंतर्गत ग्राम जामटोला स्थित इंडस टावर से अज्ञात चोरों द्वारा पावर केबल की चोरी कर ली गई थी। घटना को लेकर इंडस टावर लिमिटेड के तकनीशियन ने मुरी ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली मनीषचंद्र लाल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल से तकनीकी साक्ष्य जुटाकर मामले में शामिल आरोपियों की पहचान की और छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सामान बरामद किए गए। चोरी में प्रयुक्त काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (जेएच09बीएन2652) भी पुलिस ने जब्त की है।गिरफ्तार आरोपियों में विशाल चटर्जी (23), अंकित कुमार (23), अभय कुमार पाल (35) और आदित्य साहू (19) शामिल हैं। सभी आरोपी बोकारो जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले बताए गए हैं। गिरफ्तार विशाल चटर्जी का पूर्व में हरला थाना कांड संख्या 254/2022 एवं 03/2023 में धारा 379 भादवि के तहत आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पल्सर मोटरसाइकिल के अलावा करीब 8 किलोग्राम तांबे का तार व अन्य सामान, करीब 3.5 किलोग्राम तांबे का तार, तथा काले रंग के कॉपर वायर का कवर बरामद किया है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल नेटवर्क कंपनियों के लिए टावरों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। गिरोह की गिरफ्तारी से क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगने की उम्मीद है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
रांची: जिले के राहे थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। रांची पुलिस की एसआईटी टीम ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमन दास उर्फ रामदूत, फागु तेली और षष्टी कुमार दास के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार फरसा, घटना में इस्तेमाल की गई हीरो स्प्लेंडर बाइक, मृतक कंचन महतो का मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि तीनों आरोपी गंभीर आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। पैसों की जरूरत को पूरा करने के लिए उन्होंने लूट की योजना बनाई थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात कंचन महतो से हुई, जहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों ने मिलकर फरसा से हमला कर कंचन की निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही रांची एसएसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
सिल्ली: अवैध बालू कारोबार के खिलाफ सिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात दो बालू लदे टीपर वाहनों को जब्त किया। इस कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 04 अगस्त की रात करीब तीन बजे सिल्ली थाना क्षेत्र के पांचू से जरूवाडीह मार्ग पर अवैध रूप से बालू का परिवहन किए जाने की सूचना पर थाना प्रभारी नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान वाहन संख्या JH01GU2031 एवं JH01FR0125 को अवैध बालू परिवहन करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों टीपरों को विधिवत जब्त कर थाना लाया।थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि जब्त वाहनों के विरुद्ध खनन एवं परिवहन से संबंधित प्रावधानों के तहत अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।सिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए अवैध खनन पर लगातार कार्रवाई की मांग की है।