FOLLOW US ON
Breaking News एमएलसी चुनाव में बैलट पेपर से वोट फिर भी कांग्रेस पार्टी की बुरी तरीके से हार | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बढ़ी मुश्किल | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 नवंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | बैलट पेपर से एमएलसी का चुनाव लेकिन कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं का तंज़ | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का वोट चोरी को लेकर होगा बड़ा प्रदर्शन देश भर से जुटेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच में पूरा भ्रष्ट तंत्र का बड़ा खुलासा |
18 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, अंतरजिला वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार
July 31, 2026 | 202 Views
18 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, अंतरजिला वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

गोड्डा । पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की 18 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। गुप्त सूचना और लगातार छापेमारी के बाद 31 जुलाई 2026 को यह बड़ी सफलता मिली।

गिरफ्तार आरोपी

  • शहबाज अंसारी (धैनुकट्टा, पोड़ैयाहाट)
  • शहनबाज अंसारी (देवडाड़)
  • किस्नु रजक (गुंदली टोला, बाघमारा)

बरामद वाहन

  • स्प्लेंडर – 7
  • एचएफ डीलक्स – 3
  • ग्लैमर – 2
  • होंडा ड्रीम नियो – 1
  • पैशन प्रो – 1
  • होंडा डियो स्कूटी – 1
  • बजाज CT-100 – 1
  • कुल बरामद वाहन – 18

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी शहनबाज अंसारी के खिलाफ पहले से भी वाहन चोरी का मामला दर्ज है।

नगर थाना गोड्डा में कांड संख्या 138/2026 दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई में नगर थाना सहित कई थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम शामिल रही।


July 31, 2026 | 203 Views
July 31, 2026 | 203 Views
July 31, 2026 | 203 Views
July 31, 2026 | 203 Views
July 31, 2026 | 203 Views
July 31, 2026 | 203 Views
July 31, 2026 | 203 Views
July 31, 2026 | 203 Views
July 31, 2026 | 203 Views
July 31, 2026 | 203 Views