FOLLOW US ON
Breaking News आदिवासी नेत्री निशा भगत प्रकरण में भाजपा का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर राजनीतिक हमले शुरू | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बढ़ी मुश्किल | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | बैलट पेपर से एमएलसी का चुनाव लेकिन कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं का तंज़ | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का वोट चोरी को लेकर होगा बड़ा प्रदर्शन देश भर से जुटेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता | चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीबीआई जांच का दिया निर्देश |
मुरी जंक्शन पर मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, गंभीर हालत में रिम्स भेजा गया
September 30, 2026 | 211 Views
मुरी जंक्शन पर मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, गंभीर हालत में रिम्स भेजा गया

सिल्ली - मुरी। मुरी जंक्शन के लाइन नंबर दो पर बुधवार सुबह करीब नौ बजे एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका एक पैर कट गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घायल युवक की पहचान बिहार के दरभंगा जिले के नारायणपुर गांव निवासी राजकिशोर (32) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान लाइन नंबर दो से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलने के बाद राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान मौके पर पहुंचे। जवानों ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया।घटना के बाद रेलवे पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।


September 30, 2026 | 212 Views
September 30, 2026 | 212 Views
September 30, 2026 | 212 Views
September 30, 2026 | 212 Views
September 30, 2026 | 212 Views
September 30, 2026 | 212 Views
September 30, 2026 | 212 Views
September 30, 2026 | 212 Views
September 30, 2026 | 212 Views
September 30, 2026 | 212 Views