FOLLOW US ON
Breaking News एमएलसी चुनाव में बैलट पेपर से वोट फिर भी कांग्रेस पार्टी की बुरी तरीके से हार | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बढ़ी मुश्किल | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 नवंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | बैलट पेपर से एमएलसी का चुनाव लेकिन कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं का तंज़ | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का वोट चोरी को लेकर होगा बड़ा प्रदर्शन देश भर से जुटेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच में पूरा भ्रष्ट तंत्र का बड़ा खुलासा |
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी,भाजपा नेता बजरंगी यादव ने कहा किसानों को मिला दिवाली का तोहफा
October 30, 2026 | 115 Views
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी,भाजपा नेता बजरंगी यादव ने कहा किसानों को मिला दिवाली का तोहफा

दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को दी आर्थिक सहायता की सौगात, किसान कल्याण के प्रति संकल्प दोहराया

साहेबगंज/रांची । आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए पावन अवसर पर देश के किसानों को बड़ी आर्थिक सौगात मिली है। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने हर्ष जताते हुए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत देश के 9 करोड़ 34 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की गई।

आगे श्री यादव ने कहा  यह आर्थिक सहायता देश के अन्नदाताओं के सम्मान, स्वाभिमान और खेती-किसानी को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहयोग देकर उनकी कृषि संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद की जा रही है।

आने वाली दीपावली जैसे पावन त्योहार पर किसानों के खातों में सहायता राशि पहुंचने से उनके परिवारों में खुशियों का माहौल है। इस पहल को किसान कल्याण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती और कृषि क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया। इस अवसर पर किसान हित को सर्वोपरि बताते हुए संकल्प दोहराया गया कि किसान का सम्मान, किसान का कल्याण और किसान की समृद्धि ही प्राथमिकता है।साथ ही भगवान से प्रार्थना की गई कि दीपावली के पावन पर्व पर देश के हर किसान के घर खुशहाली का दीप जले, हर खेत में हरियाली हो और प्रत्येक किसान का भविष्य उज्ज्वल एवं समृद्ध बने।

आगे श्री यादव ने कहा देश के सभी किसान भाई-बहनों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा  किसान खुशहाल तो देश खुशहाल।

 


October 30, 2026 | 116 Views
October 30, 2026 | 116 Views
October 30, 2026 | 116 Views
October 30, 2026 | 116 Views
October 30, 2026 | 116 Views
October 30, 2026 | 116 Views
October 30, 2026 | 116 Views
October 30, 2026 | 116 Views
October 30, 2026 | 116 Views