FOLLOW US ON
Breaking News एमएलसी चुनाव में बैलट पेपर से वोट फिर भी कांग्रेस पार्टी की बुरी तरीके से हार | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बढ़ी मुश्किल | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 नवंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | बैलट पेपर से एमएलसी का चुनाव लेकिन कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं का तंज़ | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का वोट चोरी को लेकर होगा बड़ा प्रदर्शन देश भर से जुटेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच में पूरा भ्रष्ट तंत्र का बड़ा खुलासा |
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीसीएल मुख्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम, एकता मार्च के माध्यम से दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
October 31, 2026 | 113 Views
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीसीएल मुख्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम, एकता मार्च के माध्यम से दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय, रांची स्थित गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर के प्रांगण में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर  दिनांक 31 अक्टूबर, 2026 को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र एवं निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाप्रबंधकगण, अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् एवं कोल इंडिया गीत के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित कोलकर्मियों एवं हितधारकों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

वहीं, निदेशक (मानव संसाधन)  हर्ष नाथ मिश्र ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। 

इस अवसर पर निदेशक (वित्त)  पवन कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति और एकता का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार और आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी से आपसी सहयोग, समर्पण एवं सामूहिक प्रयासों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के उपरांत निदेशकगण के नेतृत्व में एकता मार्च निकाला गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में सीसीएल कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मार्च के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


October 31, 2026 | 114 Views
October 31, 2026 | 114 Views
October 31, 2026 | 114 Views
October 31, 2026 | 114 Views
October 31, 2026 | 114 Views
October 31, 2026 | 114 Views
October 31, 2026 | 114 Views
October 31, 2026 | 114 Views
October 31, 2026 | 114 Views