FOLLOW US ON
Breaking News आदिवासी नेत्री निशा भगत प्रकरण में भाजपा का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर राजनीतिक हमले शुरू | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बढ़ी मुश्किल | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | बैलट पेपर से एमएलसी का चुनाव लेकिन कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं का तंज़ | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का वोट चोरी को लेकर होगा बड़ा प्रदर्शन देश भर से जुटेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता | चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीबीआई जांच का दिया निर्देश |
मछुआ दिवस पर कन्हैया स्थान में बैठक, मछुआरों को केंद्र सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी
November 21, 2026 | 116 Views
मछुआ दिवस पर कन्हैया स्थान में बैठक, मछुआरों को केंद्र सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी

 

साहेबगंज(कन्हैया स्थान)। मछुआ दिवस के अवसर पर कन्हैया स्थान प्रांगण में मत्स्य पालकों एवं मछुआरा समाज की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश मत्स्य पालक प्रकोष्ठ के संयोजक राजीव चौधरी ने की, जबकि संचालन संजय मंडल ने किया।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा मछुआरों एवं मत्स्य पालकों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और उनसे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई।

इस दौरान प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) पर विशेष रूप से चर्चा की गई। बताया गया कि इस योजना के माध्यम से मछली उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने, आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने तथा मत्स्य पालन के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। योजना के तहत तालाब निर्माण, हैचरी, केज कल्चर और बायोफ्लॉक जैसी गतिविधियों के लिए वित्तीय सहायता एवं सब्सिडी का प्रावधान है।

बैठक में मछुआरों के लिए बीमा सुरक्षा, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), आसान ऋण, मछली भंडारण एवं विपणन की आधुनिक सुविधाओं तथा मछुआरों की सुरक्षा के लिए समुद्री संचार व्यवस्था जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए, ताकि मछुआरों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो और उनका जीवन स्तर बेहतर बने।

बैठक में भाजपा नेता  गणेश प्रसाद तिवारी, कृपानाथ मंडल, वरुण मंडल, अमित मंडल, दिवाकर मंडल, श्रवण मंडल, निहार रंजन, संजय कर्मकार, अमित वर्मा, अर्जुन महालदार, दिलीप महालदार एवं उत्तम महालदार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

बैठक में मछुआरा समाज को संगठित करने, सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मत्स्य पालन को आर्थिक रूप से मजबूत व्यवसाय बनाने पर जोर दिया गया।


November 21, 2026 | 117 Views
November 21, 2026 | 117 Views
November 21, 2026 | 117 Views
November 21, 2026 | 117 Views
November 21, 2026 | 117 Views
November 21, 2026 | 117 Views
November 21, 2026 | 117 Views
November 21, 2026 | 117 Views
November 21, 2026 | 117 Views