FOLLOW US ON
Breaking News 21 जून को फिर से आयोजित होगी नीट पेपर का एग्जाम | झारखंड में राज्यसभा चुनाव में फिर उलट फेर बागियों ने किया खेल निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी विजय | झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से राज्यसभा सदस्य के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम घोषित | केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन | 18 जून को राज्यसभा चुनाव को लेकर jmm किसको बनाएगी प्रत्याशी तीन नाम चर्चा में | टीएमसी नेता जागीर खान को बंगाल पुलिस ने किया नेपाल बॉर्डर के पास गिरफ्तार | पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल कम खर्च और वर्क फॉर होम कहने पर राजनीतिक बवाल | दिल्ली के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत के बाद बिहार एवं झारखंड में फायर सेफ्टी को लेकर सभी होटल एवं अन्य भवन की जांच जारी | झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तेज कांग्रेस और झामुमो के बीच सुलह का प्रयास |
महिला मांग रही थी बकाया रु, कर्जदार व्यक्ति ने अपने बेटों के साथ मिलकर की महिला की हत्या
October 5, 2025 | 405 Views
महिला मांग रही थी बकाया रु, कर्जदार व्यक्ति ने अपने बेटों के साथ मिलकर की महिला की हत्या

रांची। नगर पुलिस अधीक्षक  पारस राणा ने प्रेस वार्ता कर कहा कि सदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत PHED पहाड़, फुचका टोली में एक अज्ञात लड़की का शव बरामद हुआ था। इस संबंध में अज्ञात शव का पहचान एवं अग्रिम कार्रवाई हेतु मेडिकल बोर्ड से रिम्स अस्पताल, राँची में पोस्टमार्टम कराया गया एवं शव का पहचान हेतु 72 घंटों तक शव को रिम्स, राँची में सुरक्षित शीतग्रह में रखा गया। इस संबंध में सदर थाना काण्ड संख्या 473/2025, दिनांक 29.09.2025, धारा 103 (1)/238 (a)/3(5) BNS दर्ज किया गया। काण्ड की गंभीरता को देखते हुए काण्ड के उद्भेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक , राँची के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक, नगर, राँची के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक, सदर, राँची के नेतृत्व में तकनीकी शाखा एवं FSL टीम के सहयोग से काण्ड में अज्ञात महिला का पहचान तनुश्री, पिता श्रवण नायक, पता चापावार, थाना ओरमाँझी, जिला राँची के रुप में हुआ एवं काण्ड का त्वरित उद्भेदन करते हुए काण्ड में संलिप्त कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त किया गया चाकु एवं मृतिका के मोबाईल का सीम बरामद किया गया है। अभियुक्तों द्वारा अपने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया गया है तथा बताए कि अभियुक्त जयपाल सिंह के पास मृतिका का 80,000/- रुपये बकाया था जिसे अभियुक्त वापस नहीं करना चाह रहे थे। मृतिका अपना पैसा वापस मांग रही थी। अभियुक्तों ने मृतिका के फोन पे से जबरजस्ती 50,000/- रुपये और अपने खाते में भेज लिया तथा उसका हत्या कर दिये।

गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों का नाम एवं पता

(1) जयपाल सिंह, उम्र करीब 50 वर्ष, पिता - बिरेन्द्र सिंह,

(2) धीरज कुमार सिंह, उम्र करीब 24 वर्ष, जयपाल सिंह 

(3) करण कुमार सिंह, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता जयपाल सिंह सभी स्थाई पता नगरा, बसरी, थाना-लोहरदगा, जिला - लोहरदगा,

वर्तमान पता पानी टंकी, शिवाजी नगर, बुटी, थाना सदर, जिला - राँची

बरामद एवं जप्त सामानों की विवरण

1. हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकु

2. मृतिका का सीम

3. एक स्मार्ट मोबाईल जिसमें अभियुक्तों के द्वारा मृतिका के सीम का इस्तेमाल करके फोन पे से पैसा ट्रान्सफर करने का प्रयास किया गया था।

4. अलग - अलग कम्पनी का कुल दो स्मार्ट मोबाईल

छापामारी टीम से शामिल पुलिस पदाधिकारी

1. संजीव बेसरा, पुलिस उपाधीक्षक, सदर, राँची

2. कुलदीप कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, सदर, राँची

3. विकास प्रसाद, पु०अ०नि० सदर थाना, राँची

4. जमील अंसारी, पु०अ०नि० सदर थाना, राँची

5.  दीपक राणा, पु०अ०नि० सदर थाना, राँची

6. निर्भय कुमार, पु०अ०नि० सदर थाना, राँची

7.  शाह फैसल, स०अ०नि०, वरीय पुलिस अधीक्षक QRT

8. आरक्षी प्रवेश कुमार पासवान, वरीय पुलिस अधीक्षक QRT

9. हव0 705 तारण सिंह

10. आ0/1029 ब्रजेश कुमार सिंह

11. आ0/966 हसन इमाम

12. आ0 3349 प्रभांशु कुमार

13. सदर थाना सशस्त्र बल


October 5, 2025 | 406 Views
October 5, 2025 | 406 Views
October 5, 2025 | 406 Views
October 5, 2025 | 406 Views
October 5, 2025 | 406 Views
October 5, 2025 | 406 Views
October 5, 2025 | 406 Views
October 5, 2025 | 406 Views
October 5, 2025 | 406 Views
October 5, 2025 | 406 Views