FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड में नगर निकाय चुनाव के तारीखों का ऐलान 23 को वोट 27 को गिनती | UGC नए कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक | अमेरिका द्वारा ग्रीनलैंड के कब्जे की नीति पर छह देश की फौज पहुंची डेनमार्क | T 20 World Cup पाकिस्तान ने भारत से खेलने से किया इंकार | झारखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू | झारखंड राज्य में एक साथ होंगे नगर निकाय चुनाव, 23 को वोट 27 को गिनती | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दावोस और लंदन की यात्रा कर लौटे | देश में यूजीसी के नए कानून को लेकर समर्थन और विरोध शुरू | महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश में मौत, जांच जारी |
विवेकानंद के आदर्श युवाओं के लिए आज भी प्रासंगिक: प्रो. (डॉ.)सत्य प्रकाश अग्रवाल
January 9, 2026 | 136 Views
विवेकानंद के आदर्श युवाओं के लिए आज भी प्रासंगिक: प्रो. (डॉ.)सत्य प्रकाश अग्रवाल

 

 

रांची : स्वामी विवेकानंद के आदर्श युवाओं के लिए आज भी प्रासंगिक: प्रो. (डॉ.)सत्य प्रकाश अग्रवाल*

आज दिनांक एन. एन. घोष टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, रांची के तत्वावधान में “युवाओं के आदर्श: स्वामी विवेकानंद” विषय पर एक गरिमामय एवं विचारोत्तेजक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। सभी अतिथियों का स्वागत शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर किया गया।

परिचर्चा की अध्यक्षता करते हुए डॉ. वासुदेव प्रसाद, संस्थापक प्राचार्य, राजकमल सरस्वती विद्यामंदिर, धनबाद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक संत नहीं, बल्कि युवाओं के लिए जीवन-दृष्टि देने वाले महान राष्ट्रनिर्माता थे। उनका संदेश आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।

मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) सत्य प्रकाश अग्रवाल, प्रो-चांसलर, साईं नाथ यूनिवर्सिटी, रांची ने अपने संबोधन में कहा कि आज के वैश्विक परिदृश्य में विवेकानंद के विचार शिक्षा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

मुख्य वक्ता डॉ. ओम प्रकाश, सहायक प्राध्यापक, राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, रांची ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का शिक्षा-दर्शन युवाओं को आत्मनिर्भर, चरित्रवान एवं समाजोन्मुख बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है।

विशिष्ट अतिथि डॉ. सपना त्रिपाठी, प्राचार्या, शहीद शेख भिखारी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, रांची ने कहा कि विवेकानंद के विचार विशेष रूप से शिक्षक-प्रशिक्षुओं के लिए मार्गदर्शक हैं, जो भावी पीढ़ी का निर्माण करते हैं।

वहीं डॉ. देव बिहारी शर्मा, आईपीएस (पूर्व महानिरीक्षक) ने कहा कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और साहस का संचार विवेकानंद के विचारों से ही संभव है।

इस अवसर पर कॉलेज के सचिव डॉ. विनय पांडे, सेवानिवृत्त महाप्रबंधक एचईसी इंजीनियर प्रभाकर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. विकास वर्धन, एनएसएस समन्वयक डॉ. भोलानाथ तिवारी, प्रभारी प्राचार्या डॉ. अर्चना दास, शिक्षक आचार्य विवेकानंद, प्रो. स्मिता डुंगडुंग सहित समस्त शिक्षकगण की सक्रिय भूमिका रही।

साथ ही सत्र 2024–26 एवं 2025–27 के सभी प्रशिक्षु शिक्षकों की सहभागिता उल्लेखनीय रही। परिचर्चा का समापन राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।


January 9, 2026 | 137 Views
January 9, 2026 | 137 Views
January 9, 2026 | 137 Views
January 9, 2026 | 137 Views
January 9, 2026 | 137 Views
January 9, 2026 | 137 Views
January 9, 2026 | 137 Views
January 9, 2026 | 137 Views
January 9, 2026 | 137 Views
January 9, 2026 | 137 Views