FOLLOW US ON
Breaking News सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ पीएम मोदी मंच पर रहे मौजूद | पश्चिम बंगाल के गवर्नर ने राज्य के मंत्री परिषद को किया बर्खास्त | बिहार राज्य में मंत्री परिषद के शपथ के बाद विभागों का मुख्यमंत्री ने किया बटवारा | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में बनी भाजपा की सरकार, भव्य शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 7 वर्षीय बाल तेराक ईशान सिंह को किया सम्मानित | पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी |
गरीब परिवार पर दबंगों का आतंक, जमीन हड़पने को लेकर गंभीर आरोप, एसडीओ को आवेदन
January 29, 2026 | 175 Views
गरीब  परिवार पर दबंगों का आतंक, जमीन हड़पने को लेकर गंभीर आरोप, एसडीओ को आवेदन

रांची/पलामू। झारखंड राज्य के पलामू जिले के रनगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुड़ी गांव से जमीन विवाद को लेकर दबंगई का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि विश्वकर्मा समाज के लोगों द्वारा उनकी पुश्तैनी जमीन को हड़पने का लगातार प्रयास किया जा रहा है, जिससे उनका परिवार भय और असुरक्षा के साए में जीने को मजबूर है।

पीड़िता विमला देवी पति अनिरुद्ध परदेशी, ग्राम–महुड़ी, थाना–रनगड़ा, जिला–पलामू की स्थायी निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी जमीन खाता संख्या 64/1, प्लॉट संख्या 4128 पर स्थित है। इस जमीन को लेकर विश्वकर्मा समाज से जुड़े कुछ लोग, जिनमें कौशलेन्द्र विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा सहित अन्य शामिल हैं, जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

पीड़िता का आरोप है कि बीते कई वर्षों से वे लोग लगातार धमकी, गाली-गलौज और मारपीट कर रहे हैं। कई बार रात के अंधेरे में घर पर आकर डराने-धमकाने की घटनाएं भी हुई हैं। इतना ही नहीं, आरोपियों द्वारा घर तोड़ने और जबरन कब्जा करने की कोशिश भी की गई है।

पीड़िता ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में थाना एवं प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार लिखित आवेदन दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके कारण आरोपियों के हौसले और बढ़ गए हैं, और पीड़ित परिवार खुद को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रहा है।

पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उनके परिवार को न्याय मिल सके और वे भयमुक्त होकर अपने घर में रह सकें।


    January 29, 2026 | 176 Views
    January 29, 2026 | 176 Views
    January 29, 2026 | 176 Views
    January 29, 2026 | 176 Views
    January 29, 2026 | 176 Views
    January 29, 2026 | 176 Views
    January 29, 2026 | 176 Views
    January 29, 2026 | 176 Views
    January 29, 2026 | 176 Views
    January 29, 2026 | 176 Views