FOLLOW US ON
Breaking News 21 जून को फिर से आयोजित होगी नीट पेपर का एग्जाम | झारखंड में राज्यसभा चुनाव में फिर उलट फेर बागियों ने किया खेल निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी विजय | झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से राज्यसभा सदस्य के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम घोषित | केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन | 18 जून को राज्यसभा चुनाव को लेकर jmm किसको बनाएगी प्रत्याशी तीन नाम चर्चा में | टीएमसी नेता जागीर खान को बंगाल पुलिस ने किया नेपाल बॉर्डर के पास गिरफ्तार | पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल कम खर्च और वर्क फॉर होम कहने पर राजनीतिक बवाल | दिल्ली के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत के बाद बिहार एवं झारखंड में फायर सेफ्टी को लेकर सभी होटल एवं अन्य भवन की जांच जारी | झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तेज कांग्रेस और झामुमो के बीच सुलह का प्रयास |
वीर कुंअर सिंह की जयंती पर विद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
April 23, 2026 | 162 Views
वीर कुंअर सिंह की जयंती पर विद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

साहिबगंज। दिनांक 23 अप्रैल 2026, गुरुवार को विद्या भारती विद्यालय, जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, साहिबगंज के वंदना कक्ष में महान स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील पंडित एवं समस्त आचार्य बंधु-भगिनी द्वारा वीर कुंअर सिंह के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनील पंडित ने अपने संबोधन में कहा कि वीर कुंअर सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे। उन्होंने वर्ष 1857 की क्रांति में 80 वर्ष की आयु में अंग्रेजों के विरुद्ध अद्भुत साहस और नेतृत्व का परिचय दिया। बिहार के जगदीशपुर से उन्होंने स्वतंत्रता की अलख जगाई और अंतिम सांस तक संघर्षरत रहे। उनका जीवन त्याग, वीरता और देशभक्ति का अमर प्रतीक है।

आचार्य अमित कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि कुंवर सिंह का संबंध राजा विक्रमादित्य और राजा भोज के वंश से माना जाता है। उन्होंने अपने निजी स्वार्थों का त्याग कर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्हें "बिहार केसरी" के नाम से भी जाना जाता है।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा पंचम की छात्राएं अंबिका, दीपिका एवं कृतिका, कक्षा षष्ठ की सृष्टि, अनुष्का एवं अनोखी, कक्षा सप्तम की तुलसी तथा कक्षा अष्टम की खुशबू एवं छात्र अमन ने वीर कुंअर सिंह के जीवन पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

इस जयंती समारोह में विद्यालय के सभी आचार्य बंधु-भगिनी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 


April 23, 2026 | 163 Views
April 23, 2026 | 163 Views
April 23, 2026 | 163 Views
April 23, 2026 | 163 Views
April 23, 2026 | 163 Views
April 23, 2026 | 163 Views
April 23, 2026 | 163 Views
April 23, 2026 | 163 Views
April 23, 2026 | 163 Views
April 23, 2026 | 163 Views