FOLLOW US ON
Breaking News 21 जून को फिर से आयोजित होगी नीट पेपर का एग्जाम | झारखंड में राज्यसभा चुनाव में फिर उलट फेर बागियों ने किया खेल निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी विजय | झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से राज्यसभा सदस्य के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम घोषित | केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन | 18 जून को राज्यसभा चुनाव को लेकर jmm किसको बनाएगी प्रत्याशी तीन नाम चर्चा में | टीएमसी नेता जागीर खान को बंगाल पुलिस ने किया नेपाल बॉर्डर के पास गिरफ्तार | पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल कम खर्च और वर्क फॉर होम कहने पर राजनीतिक बवाल | दिल्ली के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत के बाद बिहार एवं झारखंड में फायर सेफ्टी को लेकर सभी होटल एवं अन्य भवन की जांच जारी | झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तेज कांग्रेस और झामुमो के बीच सुलह का प्रयास |
चाईबासा में बड़ा स्वास्थ्य घोटाला: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को चढ़ाया गया HIV संक्रमित खून, लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार
April 20, 2026 | 165 Views
चाईबासा में बड़ा स्वास्थ्य घोटाला: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को चढ़ाया गया HIV संक्रमित खून, लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित पांच बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में पुलिस ने आरोपी लैब टेक्नीशियन मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई झारखंड हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी और निर्देश के बाद की गई।

बताया जाता है कि 17 अक्टूबर 2025 को सदर अस्पताल में भर्ती पांच बच्चों को रक्त चढ़ाया गया था। बाद में जांच में खुलासा हुआ कि यह रक्त एचआईवी संक्रमित था। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद सदर थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। लंबे समय तक फरार रहने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रक्त जांच और स्क्रीनिंग की अनिवार्य प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण यह गंभीर चूक हुई। इस घटना को लेकर स्वास्थ्य विभाग पर दबाव बढ़ गया है, वहीं राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।


April 20, 2026 | 166 Views
April 20, 2026 | 166 Views
April 20, 2026 | 166 Views
April 20, 2026 | 166 Views
April 20, 2026 | 166 Views
April 20, 2026 | 166 Views
April 20, 2026 | 166 Views
April 20, 2026 | 166 Views
April 20, 2026 | 166 Views
April 20, 2026 | 166 Views