FOLLOW US ON
Breaking News सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ पीएम मोदी मंच पर रहे मौजूद | पश्चिम बंगाल के गवर्नर ने राज्य के मंत्री परिषद को किया बर्खास्त | बिहार राज्य में मंत्री परिषद के शपथ के बाद विभागों का मुख्यमंत्री ने किया बटवारा | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में बनी भाजपा की सरकार, भव्य शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 7 वर्षीय बाल तेराक ईशान सिंह को किया सम्मानित | पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी |
श्री श्याम परिवार रांची का तीन दिवसीय श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव 2026 का होगा भव्य आयोजन, आयोजक ने की प्रेस वार्ता
January 28, 2026 | 276 Views
श्री श्याम परिवार रांची का तीन दिवसीय श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव 2026 का होगा भव्य आयोजन, आयोजक ने की प्रेस वार्ता

रांची। बुधवार को श्री श्याम परिवार रांची द्वारा स्थानीय दुर्गा-बाड़ी में प्रेस वार्ता सम्मेलन आयोजित की गयी, जिसमें संस्था के महामंत्री मंटू जालान ने आगामी 29 जनवरी से 01 फरवरी गुरूवार से रविवार को ‘‘श्री श्याम हवेली’’ दुर्गा बाड़ी में श्री श्याम परिवार रांची द्वारा मनाये जाने वाले भव्य श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव के बारे में जानकारी दी। श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।

दिनांक 29 जनवरी 2026 गुरूवार प्रातः 9 बजे से प्रभू श्री श्याम एवं हनुमान जी महाराज के निशान की तैयारी श्री श्याम परिवार, राँची के सभी सदस्यों द्वारा प्रारंभ की जाएगी।महामंत्री मंटू जालान ने बताया कि श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से महोत्सव दिनांक 30 जनवरी 2026 शुक्रवार से आचार्यों एवं पंडितों के सानिध्य में श्री श्याम परिवार राँची के सभी सदस्यों द्वारा प्रातः 8 बजे से श्री गणेश पूजन, श्री श्याम प्रभू एवं हनुमान जी महाराज का निशान पूजन किया जाएगा तथा 11 बजे से हवन पूजन एवं आरती के साथ सभी देवी-देवताओं का आवाहन किया जाएगा।

31 जनवरी 2026 शनिवार को दोपहर 2 बजे से भव्य निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 401 महिलाये एवं पुरूष पारम्परिक राजस्थानी वेशभूषा में श्री श्याम प्रभु के पवित्र निशान को लेकर नगर भ्रमण करते हुए चलेंगें। शोभायात्रा में श्री श्याम बाबा के भजन कीर्तन करते हुए श्री श्याम परिवार, राँची के सदस्यगण एवं भजन प्रवाहक होंगे। मुख्य आकर्षण श्रृंगारित रथ पर विराजित श्री श्याम प्रभु की मनोहारी झांकि होगी। मुख्य रथ के आगे हाथों में पवित्र निशान लिए श्री श्याम प्रभू के लाडले रहेंगे, शोभायात्रा में झारखण्ड के प्रसिद्ध लोक ढ़ाक पार्टी की 31 सदस्यों की टोली श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू होकर बंशीधर आडुकिया रोड, कार्ट सराय रोड, ईस्ट मार्केट रोड, अपर  बाजार, मारवाड़ी टोला, गांधी चैक, राँची विश्वविद्यालय, शहीद चैक होते हुए महोत्सव स्थल ‘‘ श्री श्याम हवेली’’ दुर्गा-बाड़ी राँची पहुंचेगी।01 फरवरी 2026 रविवार को प्रातः 6 बजे से श्री श्याम परिवार रांची अध्यक्ष श्रवण जालान सह पत्नी, पुरोहित शंकर लाल  शास्त्री के सानिध्य में  गणेश पूजन एवं सभी देवी-देवताओं का आवाहन, श्री श्यामप्रभु का दिव्य, भव्य एवं अनुपम श्रृंगार ‘‘श्री श्याम हवेली’’ दुर्गा-बाड़ी में अखंड ज्योत के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा, श्री श्याम प्रभु को सवामणी महाभोग भोग और छपपन भोग लगाया जाएगा।
प्रातः 8 बजे से 501 महिलाओं एवं पुरूषों द्वारा श्री सुरेश जी बजाज के सानिध्य में संुदर कांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।

दोपहर 1 बजे से भजनों की गंगा प्रवाहित की जाएगी, जिसमें श्री हनुमान मंडल रांची एवं स्थानीय भजन मण्डलियों द्वारा भजन प्रस्तुत किये जायेंगे। तत्पश्चात ज्योति पाल, ग्वालियर, संजय सैन, सुरजगढ़, राजस्थान एवं कृष्ण दाधीच़, वाराणसी के द्वारा भजनों की गंगा प्रवाहित की जाएगी। महोत्सव का मुख्य आकर्षण श्री श्याम प्रभु संग खेली जाएगी पुष्पों की होली तथा संग में इत्रों की वर्षा से प्रभु श्री श्याम का मनुहार करेंगे। धूम मचाते और पारम्परिक राजस्थानी गीत-संगीत संग धमाल और घूमर करते पुरूष और महिलाएं शामिल होंगे।रात्री 10 बजे 101 विवाहित जोड़ों द्वारा श्री श्याम प्रभु की भव्य समापन महाआरती के साथ ही श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव 2026 का भव्य समापन होगा।कलकत्ता से आये 30 कारीगर विगत 5 दिनों से दिन-रात बाबा के श्रृंगार के लिए कार्यरत है। पुरे श्रृंगार का विशेष आकर्षण श्याम प्रभु को देश के विभिन्न स्थानों के चुनिन्दा पुष्पों से गुथिं हुई मालाओं से बाबा का वस्त्र बागा तैयार किया जाएगा साथ ही विभिन्न प्रकार के मेवा काजू, किशमिश, कागजी बादाम, अखरोट, पिस्ता, आलू बुखारा, खजूर, अंजीर, लौंग, इलायची, केसर आदि से सुसज्जित प्रेम और श्रद्धा से पिरोई गयी माला श्री श्याम प्रभु का श्रृंगार किया जाएगा।
महोत्सव को लेकर श्री श्याम परिवार राँची के सभी सदस्यों में काफी उत्साह है और सभी सदस्य तन मन और धन से महोत्सव कि सफलता हेतु बाबा श्याम की सेवा में लगे हुए हैं। पुरे आयोजन का सफल बनाने के लिए कमिटी का गठन किया गया है, जिसमें श्री पवन लोहिया को महोत्सव संयोजक बनाया गया है।

संस्था के मिडीया प्रभारी अमित चैधरी एवं जयदीप राज ने महोत्सव के आयोजन से संबंधित कई गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा श्री श्याम परिवार के सदस्य रंजीत गाड़ोदिया,  अशोक धानुका,  कमल जालान, आतिश कुमार सिंह, निरंजन लाल तोदी, राहुल अग्रवाल, श्री महेश सैन, विवेक अग्रवाल, पवन जालान,  प्रकाश दलानियाँ,  मोनू शर्मा, राजेश अग्रवाल, अजय जालान, सुनील साबू, रमेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सुशील केडिया, पवन शर्मा,  गोपाल चांगल, विमल झुनझुनवाला,  पंकज शर्मा,  मदन सोनी, विष्णु शर्मा,  रजत जालान, संजय शर्र्मा, ऋषभ शर्मा, राजेश शर्मा, विनय राज भाटिया,  रवि साबू,  रोहित चांगल, राजेश जालान, एवं समस्त सदस्यगण महोत्सव को सफल बनाने में तन-मन-धन से दिन-रात प्रभू सेवा में कार्यरत हैं।यह जानकारी प्रचार संयोजक अमित चौधरी ने दी।


January 28, 2026 | 277 Views
January 28, 2026 | 277 Views
January 28, 2026 | 277 Views
January 28, 2026 | 277 Views
January 28, 2026 | 277 Views
January 28, 2026 | 277 Views
January 28, 2026 | 277 Views
January 28, 2026 | 277 Views
January 28, 2026 | 277 Views
January 28, 2026 | 277 Views