रांची। श्री श्याम परिवार, रांची द्वारा आयोजित श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव 2026 की शुरूआत हो गई। मामले में जानकारी देते हुए आयोजक ने बताया कि पहले दिन की जानकारी साझा करते हुए हमें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) आचार्यों एवं पंडितों के सानिध्य में श्री श्याम परिवार राँची के अध्यक्ष श्रवण जालान सपरिवार नेहा जालान ने मुख्य यजमान के रूप में हवन, निशान पूजन एवं सभी देवी-देवताओं का आवाहन किया जिसमें श्री गणेश महाराज, श्री हनुमान , श्री श्याम प्रभु खाटू वाले, श्री राणी सती दादी आदि सभी देवी-देवताओं विशेष पूजा अर्चन की। जिनमें मुख्य रूप से श्याम परिवार के मंत्री मंटू जालान महोत्सव संयोजक पवन लोहिया, मीरा सराओगी, जयदीप राज, कमल जालान, निरंजन लाल तोदी, वरुण जालान, प्रकाश दलानिया, रजत जालान, गुड्डू सिंघानिया आदि कई सदस्य उपस्थित थे।
प्रचार संयोजक अमित चौधरी ने बताया कल 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को दोपहर 2:00 बजे से श्रृंगारित रथ पर विराजित श्री श्याम प्रभु की झांकी निकाली जाएगी भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 401 महिलाये एवं पुरूष पारम्परिक राजस्थानी वेशभूषा में श्री श्याम प्रभु के पवित्र निशान को लेकर नगर भ्रमण करते हुए चलेंगे। शोभायात्रा में श्री श्याम बाबा के भजन कीर्तन करते हुए श्री श्याम परिवार के सदस्यगण एवं भजन प्रवाहक होंगे। मुख्य आकर्षण श्रृंगारित रथ पर विराजित श्री श्याम प्रभु की मनोहारी झांकि होगी। मुख्य रथ के आगे हाथों में पवित्र निशान लिए प्रभु श्री श्याम के लाडले रहेंगे। झारखंड की लोक प्रसिद्ध ढाक पर्टी 31 सदस्यों की टोली भी इस शोभायात्रा में शमिल होंगे। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू होकर बंशीधर आडुकिया रोड, कार्ट सराय रोड, ईस्ट मार्केट रोड, अपर बाजार, मारवाड़ी टोला, गांधी चौक, राँची विश्वविद्यालय, शहीद चौक होते हुए महोत्सव स्थल" श्री श्याम हवेली" दुर्गा-बाड़ी राँची पहुंचेगी। यह जानकारी प्रचार संयोजक अमित चौधरी ने दी।