FOLLOW US ON
Breaking News सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ पीएम मोदी मंच पर रहे मौजूद | पश्चिम बंगाल के गवर्नर ने राज्य के मंत्री परिषद को किया बर्खास्त | बिहार राज्य में मंत्री परिषद के शपथ के बाद विभागों का मुख्यमंत्री ने किया बटवारा | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में बनी भाजपा की सरकार, भव्य शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 7 वर्षीय बाल तेराक ईशान सिंह को किया सम्मानित | पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी |
विधिवत पूजा अर्चना के साथ निकली गई श्री श्याम निशान शोभा यात्रा, सैकड़ो की संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु
January 31, 2026 | 246 Views
विधिवत पूजा अर्चना के साथ निकली गई श्री श्याम निशान शोभा यात्रा, सैकड़ो की संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

रांची। शनिवार  31 जनवरी 2026 को दोपहर 2:00 विधिवत पूजा अर्चना के साथ श्री श्याम निशान शोभा यात्रा की शुरुआत की गई जिसमें 401 निशान धारक महिलाओं एवं पुरुषो ने श्री गणेश जी, प्रभु श्री श्याम एवं हनुमान जी का निशान धारण किया। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रंग-बिरंगे फूलों से सुसज्जित रथ पर विराजमान प्रभु श्री श्याम की अनुपम झांकी, प्रभु श्री श्याम के प्रिय श्री श्याम के 5 लाडले, झारखंड लोक प्रसिद्ध ढाक पार्टी जिनकी 31 सदस्यों की टीम में के साथ प्रभु श्री श्याम की विशाल निशान शोभा यात्रा दोपहर 2:00 बजे से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकल गई।जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में निशान धारक रांची शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए इस शोभायात्रा में सु मधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान करते हुए श्री श्याम परिवार, रांची के भजन प्रवाहक मंटू जालान, महेश सैन,  पवन शर्मा, मदन सोनी, जयदीप राज, विष्णु शर्मा, श्याम बावरी सभी ने .... श्यामधनी को आयो रे बुलाओ ..... डोरी खेच के रखीजे यो तो हे बाबा को निशाना..... थारी धुन म बावला खाटू पहुंचा...... दर्जी सिम दे निशान मन खाटू जा स......  लहराते देखे हमने श्याम निशान हजारों....... जैसे भजनों की गंगा प्रवाहित की जिसमें सारे रास्ते में सभी भक्त नाचते झूमते हुए प्रभु श्री श्याम का निशान लेकर महोत्सव स्थल श्री श्याम हवेली, दुर्गा बाड़ी, मेन रोड, रांची तक पहुंचे।

रांची महानगर की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने माहेश्वरी सभा, मारवाड़ी ब्राह्मण सभा, मारवाड़ी सहायक समिति, श्री श्याम संघ, आदि सभी संस्थाओं ने इस विशाल निशान शोभायात्रा का भाव्य स्वागत किया तथा कई सेवा शिविर लगाए गए।यात्रा के संचालन मे  पवन जालान, राहुल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, पवन लोहिया, प्रकाश दालानिया, राजेश अग्रवाल, विमल झुनझुनवाला, गोपाल चांगल, मोनू शर्मा, रवि साबू, मनोज अग ,यात्रा के संचालन मे  पवन जालान, राहुल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, पवन लोहिया, प्रकाश दालानिया, राजेश अग्रवाल, विमल झुनझुनवाला, गोपाल चांगल, मोनू शर्मा, रवि साबू, मनोज अग्रवाल, अरविंद मंगल, विकास बंसल आदि मौजूद थे।
श्री श्याम परिवार, रांची के महामंत्री मंटू जालान ने बताया की यह निशान राजस्थान स्थित श्री खाटू श्याम जी को समर्पित किया जाता है जो की अध्यक्ष श्री श्रवण जी जालान के नेतृत्व में हर वर्ष श्री खाटू श्यामजी तथा राजस्थान के कई तीर्थो का दर्शन, एवं पूजन का नियमतह निर्वाहन किया जाता है।

श्री श्याम परिवार के मीडिया प्रभारी अमित चौधरी ने यह जानकारी दी कि कल प्रभु श्री श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा विगत 5 दिनों से लगातार कोलकाता से आए लगभग 20 कारीगर सजावट की तैयारी में लगे हुए हैं कल सुबह 01.02.2026 6:00 बजे से पूजा अर्चन के साथ आरंभ होकर श्री श्याम अखंड ज्योति प्रज्वलितक जाएगी साथी नियम पूर्वक श्री श्याम परिवार रांची के द्वारा भजनों की भेंट प्रभु श्री श्याम को अर्पित की जाएगी प्रातः 8:00 बजे से  सुरेश बजाज के द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जएगा साथ ही भजनों की अमृत गंगा बहाने भारतवर्ष के विभिन्न स्थान से भजन गायक एवं गायिका रांची पधार चुके हैं सूरजगढ़ राजस्थान से  संजय सैन तथा ग्वालियर से ज्योति पाल एवं वाराणसी से कृष्णा दाधीच। विशेष रूप से खाटू श्री श्याम मंदिर राजस्थान से महाराज  शक्ति सिंह चौहान (अध्यक्ष, श्री श्याम मंदिर, खाटू) श्याम परिवार के विशेष आग्रह पर पधार रहे हैं।
शोभायत्रा में श्री श्याम परिवार रांची के सदस्य कमल जालान (बंकट), अशोक धानुका,  शंकर लाल शास्त्री, गौरव कुमार, निरंजन लाल तोदी, रमेश अग्रवाल, राजेश जालान, पंकज शर्मा, विशाल शर्मा, संजय शर्मा, बालचंद जैन, ऋषभ शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, विकास मोदी, रजत जालान, राजेश शर्मा, मुकेश दिनोदिया, नमन चांगल, अजय केडिया, आशुतोष खेतान, तरुण, अंकित आदि सभी का सहयोग रहा।


January 31, 2026 | 247 Views
January 31, 2026 | 247 Views
January 31, 2026 | 247 Views
January 31, 2026 | 247 Views
January 31, 2026 | 247 Views
January 31, 2026 | 247 Views
January 31, 2026 | 247 Views
January 31, 2026 | 247 Views
January 31, 2026 | 247 Views
January 31, 2026 | 247 Views