FOLLOW US ON
Breaking News सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ पीएम मोदी मंच पर रहे मौजूद | पश्चिम बंगाल के गवर्नर ने राज्य के मंत्री परिषद को किया बर्खास्त | बिहार राज्य में मंत्री परिषद के शपथ के बाद विभागों का मुख्यमंत्री ने किया बटवारा | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में बनी भाजपा की सरकार, भव्य शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 7 वर्षीय बाल तेराक ईशान सिंह को किया सम्मानित | पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी |
सम्मान के साथ सीसीएल ने सेवानिवृत्त कर्मियों को दी विदाई
January 31, 2026 | 225 Views
सम्मान के साथ सीसीएल ने सेवानिवृत्त कर्मियों को दी विदाई

रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय, राँची में आज एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनवरी, 2026 में मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले 16 कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इसके साथ ही, सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सेवानिवृत्त कर्मियों को भी उनके-अपने क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से ससम्मान विदा किया गया। इस प्रकार, सीसीएल मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों से कुल 201 कर्मियों को गरिमापूर्ण विदाई दी गई।

समारोह के दौरान सीसीएल मुख्यालय में एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव, भावनाएँ एवं स्मृतियाँ साझा कीं।

मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के नाम इस प्रकार हैं-  अजीत सिंह, महाप्रबंधक (एम एंड एस), एम एंड एस, रमेश कुमार, महाप्रबंधक (ई एंड एम), आर एंड डी; ओम प्रकाश प्रसाद, महाप्रबंधक (ई एंड एम), ई एंड एम, जीएनएच; डॉ. बासुदेव रजक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जीएनएच; अरुण कुमार सिंह, सहायक अभियंता
(ईएक्ससीवी), निदेशक (टी), पी एंड पी सेक्शन;  धर्मेंद्र प्रसाद, मुख्य फार्मासिस्ट-A1, जीएनएच;  नवीन कुमार झा, ओएस (एआई), सुरक्षा;  रीना दत्ता, यूडीसी, मेडिकल;  मंजुला सिंह, डीईओ, जीएनएच; कृष्णा चरण बैठा, रिगमैन, भूविज्ञान; अमल देव राय, हेड एस/गार्ड, सुरक्षा;  सनिता राम, वरिष्ठ डुप्लीकेटर ऑपरेटर, मुख्यालय कैश;  जयधन तुरी, ऑफसेट प्लेटमेकर, जीएनएच; रामाशराय, हेड पियोन, मुख्यालय कैश एवं  सुरेश टोप्पो, कैट-I, सामान्य प्रशासन।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएमडी, सीसीएल  निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना)  अनुप हंजुरा एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ)  पंकज कुमार उपस्थित रहें।

इस अवसर पर अपने संबोधन में सीएमडी  एन. के. सिंह ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को उनके जीवन की नई यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि सीसीएल परिवार के लिए यह गर्व और सम्मान की बात है कि आप सभी ने अपने सेवाकाल को पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया है।

उन्होंने आगे कहा कि संगठन के प्रति आपका योगदान और प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। सेवानिवृत्ति के बाद भी आप अपने अनुभव और ज्ञान का उपयोग समाज और जनहित के कार्यों में करें। साथ ही, जीवन के अगले चरण में संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करते हुए स्वस्थ, सकारात्मक और संतुलित जीवन व्यतीत करें।

समारोह में विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, अधिकारीगण, कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।


January 31, 2026 | 226 Views
January 31, 2026 | 226 Views
January 31, 2026 | 226 Views
January 31, 2026 | 226 Views
January 31, 2026 | 226 Views
January 31, 2026 | 226 Views
January 31, 2026 | 226 Views
January 31, 2026 | 226 Views
January 31, 2026 | 226 Views
January 31, 2026 | 226 Views