FOLLOW US ON
Breaking News 21 जून को फिर से आयोजित होगी नीट पेपर का एग्जाम | झारखंड में राज्यसभा चुनाव में फिर उलट फेर बागियों ने किया खेल निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी विजय | झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से राज्यसभा सदस्य के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम घोषित | केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन | 18 जून को राज्यसभा चुनाव को लेकर jmm किसको बनाएगी प्रत्याशी तीन नाम चर्चा में | टीएमसी नेता जागीर खान को बंगाल पुलिस ने किया नेपाल बॉर्डर के पास गिरफ्तार | पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल कम खर्च और वर्क फॉर होम कहने पर राजनीतिक बवाल | दिल्ली के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत के बाद बिहार एवं झारखंड में फायर सेफ्टी को लेकर सभी होटल एवं अन्य भवन की जांच जारी | झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तेज कांग्रेस और झामुमो के बीच सुलह का प्रयास |
फोन पर व्यवसाई से मांगा रंगदारी दो अभियुक्त गिरफ्तार
November 7, 2025 | 331 Views
फोन पर व्यवसाई से मांगा रंगदारी दो अभियुक्त गिरफ्तार

रांची। ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने प्रेस वार्ता कर बताया को 03.11.2025 को ठाकुरगाँव थाना पर बसरी गाँव के एक व्यवसायी द्वारा इस आशय का एक आवेदन दिया गया कि उनके मोबाईल नम्बर पर फोन कर अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा 20 लाख रूपया रंगदारी की मांग किया जा रहा है। मेरे द्वारा रंगदारी नहीं देने के कारण मेरे घर के सामने बम बिस्फोट किया गया है, जिससे ये दहसत में हैं। रंगदारी का रकम नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी जा रही है। आवेदन प्राप्त होते हीं अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध ठाकुरगॉव थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी।

वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, रॉची के निर्देशानुसार इस काण्ड का अनुसंधान पुलिस उपाधीक्षक, खलारी, रॉची के नेतृत्व में त्वरित गति से प्रारंभकी गयी। पुलिस टीम में थाना पभारी, पु०अ०नि० दिलीप कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया। पुलिस टीम द्वारा तकनिकी एवं अन्य श्रोतों से प्राप्त सूचना के आलोक में अपराधकर्मियों के छिपने के कई संभावित ठिकाने पर लगातार छापामारी की गयी। जिस कम में पुलिस टीम को पता चला कि अपराधकर्मी रंगदारी का रकम लेने के लिए व्यवसायी को शाम के समय ठाकुरगावॅ-पिठौरीया रोड में बुलाया गया है। पुलिस टीम द्वारा गोपनीय तरीके से क्षेत्र का घेराबंदी कर रंगदारी लेने के कम में अपराधकर्मी अब्दुल रहीम उर्फ पप्पू को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इनके पास से रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाईल और टी. वी.एस. राईडर वाईक बरामद किया गया। इनके निशानदेही पर भाटबोड़ेया गॉव के करबला मुहल्ला के उत्तर जंगल से बम बनाने का कई सामग्री तथा अवशेष बरामद किया गया। काण्ड के एक अन्य अभियुक्त मोजीब अंसारी को भी आज अहले सुबह मोबाईल एवं काण्ड में प्रयुक्त मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। अब्दुल रहीम उर्फ पप्पू वर्तमान में धनबाद क्षेत्र छोड़कर अपने ससुराल पिठौरीया थाना क्षेत्र में रह रहा है। घटना में शामिल अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गयी है, जिन्हें शीघ्र हीं गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम पताः-

1. अब्दुल रहीम उर्फ पप्पू, पिता स्व० मो० जमाल, पता- कमर मकदुमी रोड, करीमगंज, थाना-बैक मोड़, जिला-धनबाद, वर्तमान ग्राम-कटमकुली, थाना-पिठौरीया, जिला-रॉची।

2. मोजीब अंसारी, पिता- मो० सफीक अंसारी, ग्राम-करकटा, थाना- पिठौरीया, जिला- रॉची।

बरामद समान का विवरण:-

1. की पैड मोबाईल, स्मार्ट फोन मोबाईल-02

2. टी.वी.एस. राईडर, स्पलेण्डर प्रो वाईक -02

3. बम बनाने में प्रयुक्त डब्बा, बारूद तथा अन्य सामग्री।

छापामारी दल में शामिलः-

1.  रामनारायण चौधरी पुलिस उपाधीक्षक खलारी

2. शुभम कुमार थाना प्रभारी, ठाकुरगॉव थाना रांची ।

 3. पु०अ०नि० दिलीप कुमार, ठाकुरगाँव थाना।

4.पु०अ०नि० पंकज कुमार यादव, ठाकुरगॉव थाना।

5. स०अ०नि० सुरेश कुमार दास, ठाकुरगॉव थाना।

6. सशस्त्र बल ठाकुरगॉव थाना।


November 7, 2025 | 332 Views
November 7, 2025 | 332 Views
November 7, 2025 | 332 Views
November 7, 2025 | 332 Views
November 7, 2025 | 332 Views
November 7, 2025 | 332 Views
November 7, 2025 | 332 Views
November 7, 2025 | 332 Views
November 7, 2025 | 332 Views
November 7, 2025 | 332 Views