FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर सीसीएल मुख्यालय में श्रद्धांजलि, सत्य,  और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का संकल्प
October 2, 2026 | 106 Views
गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर सीसीएल मुख्यालय में श्रद्धांजलि, सत्य,  और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का संकल्प

रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय स्थित गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर प्रांगण में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन)  हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (योजना एवं परियोजना)  अनुप हंजूरा एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) श्री पंकज कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में सीसीएल मुख्यालय के महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित निदेशकगण, सीवीओ एवं अधिकारियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और मानवता के प्रति समर्पण का संदेश देता है। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन और राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों के आदर्शों को अपने कार्य एवं व्यवहार में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजूरा ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री ने राष्ट्र निर्माण में अनुशासन, ईमानदारी, आत्मनिर्भरता और जनसेवा के महत्व को स्थापित किया। उनके विचार आज भी देश के विकास की दिशा में हमारा मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने सभी से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

सीवीओ  पंकज कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य एवं नैतिकता का मार्ग और लाल बहादुर शास्त्री की ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए आदर्श है। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा एवं नैतिक मूल्यों को अपनाकर ही एक सुदृढ़ और जिम्मेदार संगठन का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।


October 2, 2026 | 107 Views
October 2, 2026 | 107 Views
October 2, 2026 | 107 Views
October 2, 2026 | 107 Views
October 2, 2026 | 107 Views
October 2, 2026 | 107 Views
October 2, 2026 | 107 Views
October 2, 2026 | 107 Views
October 2, 2026 | 107 Views