FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड में नगर निकाय चुनाव के तारीखों का ऐलान 23 को वोट 27 को गिनती | UGC नए कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक | अमेरिका द्वारा ग्रीनलैंड के कब्जे की नीति पर छह देश की फौज पहुंची डेनमार्क | T 20 World Cup पाकिस्तान ने भारत से खेलने से किया इंकार | झारखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू | झारखंड राज्य में एक साथ होंगे नगर निकाय चुनाव, 23 को वोट 27 को गिनती | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दावोस और लंदन की यात्रा कर लौटे | देश में यूजीसी के नए कानून को लेकर समर्थन और विरोध शुरू | महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश में मौत, जांच जारी |
आगामी नगर पालिका चुनाव की सफलता सुनिश्चित करने हेतु निर्वाची एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण संपन्न
January 22, 2026 | 158 Views
आगामी नगर पालिका चुनाव की सफलता सुनिश्चित करने हेतु निर्वाची एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण संपन्न

साहेबगंज। आगामी नगर पालिका आम निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सफलता पूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी निर्वाची पदाधिकारी (RO) एवं  सहायक निर्वाची पदाधिकारी (ARO) को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक महत्वपूर्ण चरण पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें नामांकन प्रक्रिया, नामांकन पत्रों की जांच, अभ्यर्थिता वापसी, चुनाव चिह्न आवंटन, आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन, मतदान की पूर्व तैयारी, मतदान दिवस की कार्यवाही, मतगणना प्रक्रिया तथा परिणाम घोषणा से संबंधित सभी तकनीकी एवं कानूनी प्रावधानों की स्पष्ट जानकारी दी गई।


साथ ही, बैलेट बाॅक्स के सुचारु उपयोग, चुनाव व्यय लेखा-जोखा, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान, कानून-व्यवस्था संधारण, शिकायत निवारण तंत्र तथा सूचना प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग पर भी विशेष बल दिया गया। अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया कि वे चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।


प्रशिक्षण सत्र के दौरान अधिकारियों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का समाधान किया गया एवं व्यावहारिक अनुभव साझा करते हुए संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। यह भी स्पष्ट किया गया कि लोकतंत्र की मजबूती एवं मतदाताओं के विश्वास को बनाए रखने हेतु सभी पदाधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करें।

प्रशिक्षण में नगर परिषद साहिबगंज नगर पंचायत राजमहल एवं बरहरवा के निर्वाची एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी उपस्थित थे।


उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम से आगामी नगर पालिका चुनाव को सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने की दिशा में प्रशासनिक तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ किया गया।
 


January 22, 2026 | 159 Views
January 22, 2026 | 159 Views
January 22, 2026 | 159 Views
January 22, 2026 | 159 Views
January 22, 2026 | 159 Views
January 22, 2026 | 159 Views
January 22, 2026 | 159 Views
January 22, 2026 | 159 Views
January 22, 2026 | 159 Views
January 22, 2026 | 159 Views