FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड में नगर निकाय चुनाव के तारीखों का ऐलान 23 को वोट 27 को गिनती | UGC नए कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक | अमेरिका द्वारा ग्रीनलैंड के कब्जे की नीति पर छह देश की फौज पहुंची डेनमार्क | T 20 World Cup पाकिस्तान ने भारत से खेलने से किया इंकार | झारखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू | झारखंड राज्य में एक साथ होंगे नगर निकाय चुनाव, 23 को वोट 27 को गिनती | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दावोस और लंदन की यात्रा कर लौटे | देश में यूजीसी के नए कानून को लेकर समर्थन और विरोध शुरू | महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश में मौत, जांच जारी |
झारखंड में ठंड का कहर,गिरेगा तापमान,12 जिलों में येलो अलर्ट
December 25, 2025 | 146 Views
झारखंड में ठंड का कहर,गिरेगा तापमान,12 जिलों में येलो अलर्ट

रांची : झारखंड में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही ठंडी हवाओं के कारण राज्य के कई इलाकों में तापमान तेजी से गिर रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ठंड को देखते हुए राज्य के 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

अभी और गिरेगा तापमान

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार निचले क्षोभमंडल में ठंडी हवाएं सक्रिय हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है। यह स्थिति 27 दिसंबर तक बनी रह सकती है। राज्य के 9 जिलों में तापमान पहले ही 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

इन जिलों में ज्यादा असर

मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, रांची, खूंटी और बोकारो को ठंड के लिहाज से संवेदनशील बताया है। इन जिलों में शीतलहर का असर अधिक रहेगा।

गुमला सबसे ठंडा जिला

गुमला राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डालटनगंज में 6.1 डिग्री, हजारीबाग में 7.2 डिग्री और रांची में 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। जमशेदपुर में तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा।


December 25, 2025 | 147 Views
December 25, 2025 | 147 Views
December 25, 2025 | 147 Views
December 25, 2025 | 147 Views
December 25, 2025 | 147 Views
December 25, 2025 | 147 Views
December 25, 2025 | 147 Views
December 25, 2025 | 147 Views
December 25, 2025 | 147 Views
December 25, 2025 | 147 Views