FOLLOW US ON
Breaking News नीट पेपर लीक से पूरे देश भर में बवाल, सीबीआई ने एक अभियुक्त को लिया हिरासत में | चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात | बिहार राज्य में मंत्री परिषद के शपथ के बाद विभागों का मुख्यमंत्री ने किया बटवारा | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में बनी भाजपा की सरकार, भव्य शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन | ईरान और अमेरिका के बीच फिर बने जंग के हालात | पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल कम खर्च और वर्क फॉर होम कहने पर राजनीतिक बवाल | पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी |
नागरिकों की सुरक्षा के लिए रामगढ़ पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान
May 14, 2026 | 104 Views
नागरिकों की सुरक्षा के लिए रामगढ़ पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान

रामगढ़। पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा जिलान्तर्गत अपराध नियंत्रण एवं उद्भेदन, अड्डेबाजी, छेड़खानी, सड़क पर अवैध रूप से पार्किंग को रोकने, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने, थाना क्षेत्र में भौतिक रूप से पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों का दृष्यता (Visibility) बढ़ाने के लिए एवं आमजनों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने* के उद्देश्य से एक विशेष पहल *‘‘प्रहरी‘‘* की शुरूआत की गई है।

प्रहरी‘‘* पहल के 03 भाग होंगेः-
 1.    पैदल गश्ती,
 2.    अड्डेबाजी के विरूद्ध               
     अभियान  
 3. एण्टी क्राईम चेकिंग।


1. पैदल गश्तीः-

सम्पूर्ण जिलान्तर्गत आमजनों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने, पुलिस की दृश्यता को बढ़ाने, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की रोकथाम, अड्डेबाजी, सड़क पर अवैध रूप से पार्किंग को रोकने तथा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु उक्त बिन्दुओं पर संवेदशील मार्ग पर पैदल गश्ती की जाएगी।इस पहल के तहत् रामगढ़ जिलान्तर्गत सभी थाना/ओ0पी0 प्रभारी/थाना/ओ0पी0 में पदस्थापित पदाधिकारी एवं बल के साथ सप्ताह में कम से कम दो (02) दिन निर्धारित मार्ग/ समय के अनुसार पैदल गश्ती करेंगे।


गश्ती के मार्ग का चयन अपराध की प्रवृति, छेडखानी, अड्डेबाजी, ट्रैफिक की समस्या, अतिक्रमण की समस्या, बाजार या भीड़-भाड़ वाले स्थान/स्कूल/कॉलेज के आस-पास अवैध पार्किंग एवं आम जनता से प्राप्त सुझाव के आधार पर किया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के स्तर से माह में एक बार प्रतिदिन का रूट चार्ट निर्गत किया जायेगा। *(अब तक कुल 76 मार्गो का चयन किया गया है।

 इस पहल में यदि अन्य एजेन्सियों जैसेः- नगर परिषद, रामगढ़, छावनी परिषद, रामगढ़ या अन्य किसी संबंधित विभाग के पदाधिकारी/कर्मी की भी आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विभाग के पदाधिकारी से सम्पर्क कर उनका सहयोग प्राप्त किया जायेगा। इस पहल के अन्तर्गत अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पतरातु/रामगढ़, पुलिस निरीक्षक, गोला/माण्डू एवं पतरातु अपने-अपने क्षेत्राधिकार में एक थाना की पैदल गश्ती का नेतृत्व कर इसे प्रभावी बनायेंगे।

2. अड्डेबाजी के विरूद्ध अभियानः-

रामगढ़ जिला अन्तर्गत मादक व नशीले पदार्थों के सेवन व खरीद/फरोख्त को रोकने तथा अपराध नियंत्रण व रोकथाम हेतु जिला पुलिस द्वारा *विभिन्न थाना/ओ0पी0 अन्तर्गत अड्डेबाजी के कुल 114 स्थलों को चिन्हित किया गया है।* अड्डेबाजी के इन स्थलों को 05 अलग-अलग कलस्टरों में बाँटा गया है तथा प्रत्येक कलस्टर के चिन्हित स्थलों पर छापामारी हेतु थाना/ओ0पी0 में छापामारी दल का गठन किया गया है, जिनमें थाना/ओ0पी0 के पदाधिकारी, थाना गश्ती, पी०सी०आर०, पैंथर मोबाईल इत्यादि रहेंगे।

इस अभियान के तहत् सभी थाना/ओ0पी0 प्रभारी पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार तय समय व कलस्टर के स्थलों पर बराबर छापामारी अभियान चलायेंगे तथा अड्डेबाजी में संलिप्त असामाजिक तत्वों पर नियमानुकुल कार्रवाई (उदाहरणः गुंडा पंजी में प्रविष्टि) करना सुनिश्चित करेंगे। 

अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पतरातु/रामगढ़, पुलिस निरीक्षक, गोला/माण्डू/पतरातु भी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत किसी एक थाना का नेतृत्व कर प्रभावी छापामारी करना सुनिश्चित करायेंगे।

        आम जनता द्वारा अड्डेबाजी के स्थानों के संबंध में सूचना जिला पुलिस के -व्हाट्सएप्प     नम्बर *9262998529* पर दी जा सकती है।

*3. एण्टी क्राईम चेकिंगः-*

रामगढ़ जिलान्तर्गत सड़क सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, उद्भेदन एवं रोकथाम, यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने, बाईकर्स/रैश ड्राईविंग पर नियंत्रण हेतु एण्टी क्राईम चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। *इस अभियान के तहत् सम्पूर्ण जिला में 69 स्थलों को चिन्हित किया गया है,* जिन्हें A,B,C नामक तीन प्लान में बाँटा गया है तथा चिन्हित स्थल पर चेकिंग हेतु चेकिंग टीम का गठन किया गया है, जिसमें थाना के पदाधिकारी, थाना गश्ती, पी०सी०आर० व पैंथर मोबाईल शामिल होंगे।

        पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चिन्हित प्लान एवं तय समयानुसार *दिन में कम से कम 03 बार एण्टी क्राईम चेकिंग की जाएगी।

रामगढ़ पुलिस आम जनता से इस ‘‘प्रहरी‘‘ पहल में सहयोग की अपील करती है तथा प्रहरी     पहल में सुधार एवं बेहतर क्रियान्वयन हेतु उनके सुझाव *व्हाट्सएप्प नम्बर 9262998529* पर  आमंत्रित करती है।

 


May 14, 2026 | 105 Views
May 14, 2026 | 105 Views
May 14, 2026 | 105 Views
May 14, 2026 | 105 Views
May 14, 2026 | 105 Views
May 14, 2026 | 105 Views
May 14, 2026 | 105 Views
May 14, 2026 | 105 Views
May 14, 2026 | 105 Views