FOLLOW US ON
Breaking News नीट पेपर लीक से पूरे देश भर में बवाल, सीबीआई ने एक अभियुक्त को लिया हिरासत में | असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा ने ली शपथ पीएम मोदी रहे मंच पर मौजूद | बिहार राज्य में मंत्री परिषद के शपथ के बाद विभागों का मुख्यमंत्री ने किया बटवारा | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में बनी भाजपा की सरकार, भव्य शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन | ईरान और अमेरिका के बीच फिर बने जंग के हालात | पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल कम खर्च और वर्क फॉर होम कहने पर राजनीतिक बवाल | पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी |
जमालपुर लोको शेड में धूमधाम से मनाई गई गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती
May 12, 2026 | 106 Views
जमालपुर लोको शेड में धूमधाम से मनाई गई गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती

जमालपुर (मालदा) । पूर्व रेलवे  के मालदा मंडल अंतर्गत लोको शेड, जमालपुर में शनिवार को गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर की 165वीं जयंती उत्साह, श्रद्धा और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक  मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (डीजल)  कृष्ण कुमार दास के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं गुरुदेव को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद गीत, कविता-पाठ, नृत्य और संगीत सहित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर के जीवन, उनके आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया।

इस अवसर पर  भगवान प्रसाद जेना, सहायक विद्युत अभियंता/ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन, डॉ. गौरी शंकर दास, रेलवे मुख्य चिकित्सालय (कारखाना), तथा श्री मृणाल कुमार, AWM/जमालपुर वर्कशॉप सहित कई गणमान्य अधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ लोको शेड के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं और योगदानकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया।

समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह आयोजन मालदा मंडल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा राष्ट्रीय महापुरुषों के सम्मान के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बना।


May 12, 2026 | 107 Views
May 12, 2026 | 107 Views
May 12, 2026 | 107 Views
May 12, 2026 | 107 Views
May 12, 2026 | 107 Views
May 12, 2026 | 107 Views
May 12, 2026 | 107 Views
May 12, 2026 | 107 Views
May 12, 2026 | 107 Views