FOLLOW US ON
Breaking News नीट पेपर लीक से पूरे देश भर में बवाल, सीबीआई ने एक अभियुक्त को लिया हिरासत में | असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा ने ली शपथ पीएम मोदी रहे मंच पर मौजूद | बिहार राज्य में मंत्री परिषद के शपथ के बाद विभागों का मुख्यमंत्री ने किया बटवारा | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में बनी भाजपा की सरकार, भव्य शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन | ईरान और अमेरिका के बीच फिर बने जंग के हालात | पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल कम खर्च और वर्क फॉर होम कहने पर राजनीतिक बवाल | पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी |
मालदा मंडल RPF का सराहनीय कार्य, खोया लैपटॉप अन्य सामग्री यात्री को मिला वापस
May 13, 2026 | 101 Views
मालदा मंडल RPF का सराहनीय कार्य, खोया लैपटॉप अन्य सामग्री यात्री को मिला वापस

भागलपुर(मालदा) यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के प्रति अपनी सतत प्रतिबद्धता निभाते हुए मालदा मंडल की रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन अमानत के तहत एक यात्री को उसका खोया हुआ बैग वापस दिलाकर सराहनीय कार्य किया है। बैग में करीब 50 हजार रुपये मूल्य का लैपटॉप और अन्य सामान मौजूद था।

यह कार्रवाई 13 मई 2026 को उस समय शुरू हुई जब रेल मदद के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई कि एक यात्री ट्रेन संख्या 13071 अप हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस के बी-2 कोच में अपना बैग भूल गया है। यात्री भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उतर चुका था।

मामले की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज आरपीएफ पोस्ट की टीम तुरंत सक्रिय हुई। ट्रेन के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पहुंचते ही ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवानों ने संबंधित कोच की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान लावारिस बैग बरामद कर उसे सुरक्षित रूप से आरपीएफ पोस्ट लाया गया।

इसके बाद आवश्यक सत्यापन और पहचान की प्रक्रिया पूरी कर बैग उसके असली मालिक को सौंप दिया गया। बैग में रखा लैपटॉप समेत अन्य जरूरी सामान सुरक्षित मिलने पर यात्री ने आरपीएफ का आभार जताया।

मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और आरपीएफ मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीम कुमार कुल्लू की निगरानी में यह कार्रवाई सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन अमानत के तहत यात्रियों की खोई वस्तुओं को जल्द से जल्द खोजकर उन्हें वापस लौटाने का अभियान लगातार जारी है, जिससे यात्रियों का रेलवे पर भरोसा और मजबूत हो रहा है।


May 13, 2026 | 102 Views
May 13, 2026 | 102 Views
May 13, 2026 | 102 Views
May 13, 2026 | 102 Views
May 13, 2026 | 102 Views
May 13, 2026 | 102 Views
May 13, 2026 | 102 Views
May 13, 2026 | 102 Views
May 13, 2026 | 102 Views