साहिबगंज। 10 एवं 11 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कवि सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा को लेकर रविवार को साहित्य की दुनिया मंच के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। मंच के अध्यक्ष गोपाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन की सफलता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में देशभर से आने वाले साहित्यकारों के आगमन से लेकर उनके विदाई तक की व्यवस्था पर विचार विमर्श किया गया। मंच के महासचिव सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन 10 जनवरी को दिन में 10:00 बजे राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमपी राजा और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजित बैठक में सभी सदस्यों को अलग-अलग दायित्व दी गई है जिसका निर्वहन सभी सदस्य अपने-अपने स्तर से करेंगे। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने को लेकर आवास एवं भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी गोपाल चोखानी को दी गई जबकि मंच की जिम्मेवारी रानी झा एवं रीमा सिंह के जिम में रहेगी। इसी प्रकार उद्घाटन सत्र का संचालन भगवती रंजन पांडे जी द्वारा किया जाएगा जबकि कवि सम्मेलन का संचालन दुमका के कवि नवीन चंद्र ठाकुर रांची के कवि ममता मनीष सिंह एवं सुधीर श्रीवास्तव के द्वारा अलग-अलग किया जाएगा। कार्यक्रम के दूसरे दिन भी अतिथियों का आना जारी रहेगा। रविवार को आयोजित बैठक में अध्यक्ष एवं महासचिव के अलावा मंच के कोषाध्यक्ष गोपाल चोखानी डॉ रानी झा सुबोध कुमार झा रीमा सिंह परशुराम गुप्ता भगवती रंजन पांडे डॉक्टर सुरेंद्रनाथ तिवारी सहित अन्य लोगों उपस्थित थे।
साहेबगंज। नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के अंतर्गत आज नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन साहिबगंज जिले के साहिबगंज नगर परिषद, राजमहल नगर पंचायत एवं बरहरवा नगर पंचायत हेतु अभ्यर्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक नामांकन किया गया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न पदों के लिए नामांकन जमा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो रही है। निर्वाचन कार्य में सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं तथा अभ्यर्थियों एवं उनके समर्थकों द्वारा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।
चौथे दिन नामांकन पत्र भरने की स्थिति निम्नवत् रही :
साहिबगंज नगर परिषद
• अध्यक्ष पद के लिए-02
• वार्ड पार्षद पद, वार्ड संख्या 01 से 07 के लिए –02
• वार्ड पार्षद पद, वार्ड संख्या 08 से 14 के लिए –05
• वार्ड पार्षद पद, वार्ड संख्या 15 से 21 के लिए –05
• वार्ड पार्षद पद, वार्ड संख्या 22 से 28 के लिए –13
नगर पंचायत, राजमहल
• अध्यक्ष पद के लिए –02
• वार्ड पार्षद पद, वार्ड संख्या 01 से 07 के लिए –07
• वार्ड पार्षद पद, वार्ड संख्या 08 से 14 के लिए –07
नगर पंचायत, बरहरवा
• अध्यक्ष पद के लिए –00
• वार्ड पार्षद पद, वार्ड संख्या 01 से 07 के लिए –01
• वार्ड पार्षद पद, वार्ड संख्या 08 से 14 के लिए –01
प्रशासन द्वारा नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय-सीमा के भीतर नामांकन पत्र क्रय एवं नामांकन दाखिल करने की अपील की गई है।
उधवा(साहिबगंज ) झारखंड के एकमात्र रामसर साइट उधवा झील पक्षी आश्रयाणी में विश्व आद्रभूमि दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वन क्षेत्र पदाधिकारी श्री पंचम दुबे के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आद्रभूमियों के संरक्षण, उनके पारिस्थितिक महत्व तथा जैव विविधता के संरक्षण के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाना रहा। इस अवसर पर आश्रयाणी क्षेत्र एवं झील के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें प्लास्टिक कचरे एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाया गया। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों एवं पर्यटकों को आद्रभूमियों के महत्व, जल स्रोतों की सुरक्षा तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने को लेकर जानकारी दी गई।
वन क्षेत्र पदाधिकारी श्री पंचम दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि उधवा पक्षी आश्रयाणी अंतरराष्ट्रीय महत्व की आद्रभूमि है, जिसे रामसर साइट का दर्जा प्राप्त है। यह क्षेत्र प्रवासी एवं स्थानीय पक्षियों का प्रमुख आश्रय स्थल होने के साथ-साथ जैव विविधता संरक्षण एवं जल संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आश्रयाणी क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखें तथा वन विभाग के संरक्षण प्रयासों में सक्रिय सहयोग करें।कार्यक्रम के दौरान आद्रभूमियों को वन्यजीवों एवं पक्षियों के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए इनके संरक्षण में जनभागीदारी पर विशेष बल दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि आद्रभूमियों के संरक्षण से न केवल वन्यजीव सुरक्षित रहते हैं, बल्कि स्थानीय समुदाय की आजीविका और पर्यावरणीय संतुलन भी सुदृढ़ होता है।इस अवसर पर वनरक्षी अखलेश मरांडी, श्री पप्पू यादव एवं सनी रजक सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही भारतीय वन्यजीव संस्थान के गंगा प्रहरी, डॉल्फिन वॉचर एवं अन्य वनकर्मी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे ll
रांची। जिला अंतर्गत पिठौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पिठौरिया चौक पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। पतरातू की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक टर्बो वाहन ने चौक पर खड़ी , एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई, जिससे सभी ने राहत की सांस ली। हालांकि हादसे के बाद टर्बो चालक मौके का फायदा उठाते हुए होशियारी से कन्नी काटकर घटनास्थल से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पिठौरिया थाना की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है ताकि फरार टर्बो चालक की पहचान की जा सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिठौरिया चौक पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से चौक पर स्पीड ब्रेकर, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और सख्त निगरानी की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार चालक की तलाश जारी है।
सोनाहातू: थाना क्षेत्र के जिंतू पंचायत अंतर्गत महकमशिला गांव में रविवार शाम करीब 6 बजे हाथी के हमले में 67 वर्षीय सूर्यनाथ महतो की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
परिजनों के अनुसार सूर्यनाथ महतो शाम के समय गांव के तालाब के पास शौच के लिए गए थे। लौटने के दौरान अचानक उनका सामना हाथी से हो गया। इसी दौरान हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के साथ-साथ हाथियों के झुंड को गांव से दूर भगाने की मांग की है। वहीं, वृद्ध की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हाथियों की आवाजाही से जान-माल का खतरा बना हुआ है, लेकिन अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।
रांची। शनिवार 31 जनवरी 2026 को दोपहर 2:00 विधिवत पूजा अर्चना के साथ श्री श्याम निशान शोभा यात्रा की शुरुआत की गई जिसमें 401 निशान धारक महिलाओं एवं पुरुषो ने श्री गणेश जी, प्रभु श्री श्याम एवं हनुमान जी का निशान धारण किया। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रंग-बिरंगे फूलों से सुसज्जित रथ पर विराजमान प्रभु श्री श्याम की अनुपम झांकी, प्रभु श्री श्याम के प्रिय श्री श्याम के 5 लाडले, झारखंड लोक प्रसिद्ध ढाक पार्टी जिनकी 31 सदस्यों की टीम में के साथ प्रभु श्री श्याम की विशाल निशान शोभा यात्रा दोपहर 2:00 बजे से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकल गई।जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में निशान धारक रांची शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए इस शोभायात्रा में सु मधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान करते हुए श्री श्याम परिवार, रांची के भजन प्रवाहक मंटू जालान, महेश सैन, पवन शर्मा, मदन सोनी, जयदीप राज, विष्णु शर्मा, श्याम बावरी सभी ने .... श्यामधनी को आयो रे बुलाओ ..... डोरी खेच के रखीजे यो तो हे बाबा को निशाना..... थारी धुन म बावला खाटू पहुंचा...... दर्जी सिम दे निशान मन खाटू जा स...... लहराते देखे हमने श्याम निशान हजारों....... जैसे भजनों की गंगा प्रवाहित की जिसमें सारे रास्ते में सभी भक्त नाचते झूमते हुए प्रभु श्री श्याम का निशान लेकर महोत्सव स्थल श्री श्याम हवेली, दुर्गा बाड़ी, मेन रोड, रांची तक पहुंचे।
रांची महानगर की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने माहेश्वरी सभा, मारवाड़ी ब्राह्मण सभा, मारवाड़ी सहायक समिति, श्री श्याम संघ, आदि सभी संस्थाओं ने इस विशाल निशान शोभायात्रा का भाव्य स्वागत किया तथा कई सेवा शिविर लगाए गए।यात्रा के संचालन मे पवन जालान, राहुल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, पवन लोहिया, प्रकाश दालानिया, राजेश अग्रवाल, विमल झुनझुनवाला, गोपाल चांगल, मोनू शर्मा, रवि साबू, मनोज अग ,यात्रा के संचालन मे पवन जालान, राहुल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, पवन लोहिया, प्रकाश दालानिया, राजेश अग्रवाल, विमल झुनझुनवाला, गोपाल चांगल, मोनू शर्मा, रवि साबू, मनोज अग्रवाल, अरविंद मंगल, विकास बंसल आदि मौजूद थे।
श्री श्याम परिवार, रांची के महामंत्री मंटू जालान ने बताया की यह निशान राजस्थान स्थित श्री खाटू श्याम जी को समर्पित किया जाता है जो की अध्यक्ष श्री श्रवण जी जालान के नेतृत्व में हर वर्ष श्री खाटू श्यामजी तथा राजस्थान के कई तीर्थो का दर्शन, एवं पूजन का नियमतह निर्वाहन किया जाता है।
श्री श्याम परिवार के मीडिया प्रभारी अमित चौधरी ने यह जानकारी दी कि कल प्रभु श्री श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा विगत 5 दिनों से लगातार कोलकाता से आए लगभग 20 कारीगर सजावट की तैयारी में लगे हुए हैं कल सुबह 01.02.2026 6:00 बजे से पूजा अर्चन के साथ आरंभ होकर श्री श्याम अखंड ज्योति प्रज्वलितक जाएगी साथी नियम पूर्वक श्री श्याम परिवार रांची के द्वारा भजनों की भेंट प्रभु श्री श्याम को अर्पित की जाएगी प्रातः 8:00 बजे से सुरेश बजाज के द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जएगा साथ ही भजनों की अमृत गंगा बहाने भारतवर्ष के विभिन्न स्थान से भजन गायक एवं गायिका रांची पधार चुके हैं सूरजगढ़ राजस्थान से संजय सैन तथा ग्वालियर से ज्योति पाल एवं वाराणसी से कृष्णा दाधीच। विशेष रूप से खाटू श्री श्याम मंदिर राजस्थान से महाराज शक्ति सिंह चौहान (अध्यक्ष, श्री श्याम मंदिर, खाटू) श्याम परिवार के विशेष आग्रह पर पधार रहे हैं।
शोभायत्रा में श्री श्याम परिवार रांची के सदस्य कमल जालान (बंकट), अशोक धानुका, शंकर लाल शास्त्री, गौरव कुमार, निरंजन लाल तोदी, रमेश अग्रवाल, राजेश जालान, पंकज शर्मा, विशाल शर्मा, संजय शर्मा, बालचंद जैन, ऋषभ शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, विकास मोदी, रजत जालान, राजेश शर्मा, मुकेश दिनोदिया, नमन चांगल, अजय केडिया, आशुतोष खेतान, तरुण, अंकित आदि सभी का सहयोग रहा।
साहेबगंज। शनिवार 31 जनवरी 2026 को सिविल सर्जन रामदेव पासवान द्वारा जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर सकरीगली , आयुष्मान आरोग्य मंदिर सकरीगली , आयुष्मान आरोग्य मंदिर मदनशाही एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोहंडा स्वास्थ्य संस्थानों का अचेक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों में स्थापित सभी कर्मियों की उपस्थिति की जांच की गई। साथ ही आसपास के स्थानीय नागरिकों से कर्मियों की नियमित उपस्थिति एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। यह भी जांचा गया कि कर्मियों की उपस्थिति नियमित रूप से बनी रहती है अथवा नहीं।
इसके अतिरिक्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के सभी पहलुओं का विस्तृत अवलोकन किया गया, जिसमें दवा की उपलब्धता, डायग्नोस्टिक सेवाओं की स्थिति एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की समीक्षा शामिल रही। साथ ही संबंधित संस्थानों के अधीनस्थ फील्ड स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं का भी समग्र रूप से रिव्यू किया गया।निरीक्षण के उपरांत सिविल सर्जन द्वारा सभी कर्मियों को जनहित में बेहतर कार्य करने, सरकार द्वारा संचालित सभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने तथा उपलब्ध सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए।इसके साथ ही ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करने, स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता एवं साफ-सफाई बनाए रखने, स्वयं स्वच्छ रहने तथा आम जनता को सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय, राँची में आज एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनवरी, 2026 में मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले 16 कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इसके साथ ही, सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सेवानिवृत्त कर्मियों को भी उनके-अपने क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से ससम्मान विदा किया गया। इस प्रकार, सीसीएल मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों से कुल 201 कर्मियों को गरिमापूर्ण विदाई दी गई।
समारोह के दौरान सीसीएल मुख्यालय में एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव, भावनाएँ एवं स्मृतियाँ साझा कीं।
मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के नाम इस प्रकार हैं- अजीत सिंह, महाप्रबंधक (एम एंड एस), एम एंड एस, रमेश कुमार, महाप्रबंधक (ई एंड एम), आर एंड डी; ओम प्रकाश प्रसाद, महाप्रबंधक (ई एंड एम), ई एंड एम, जीएनएच; डॉ. बासुदेव रजक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जीएनएच; अरुण कुमार सिंह, सहायक अभियंता
(ईएक्ससीवी), निदेशक (टी), पी एंड पी सेक्शन; धर्मेंद्र प्रसाद, मुख्य फार्मासिस्ट-A1, जीएनएच; नवीन कुमार झा, ओएस (एआई), सुरक्षा; रीना दत्ता, यूडीसी, मेडिकल; मंजुला सिंह, डीईओ, जीएनएच; कृष्णा चरण बैठा, रिगमैन, भूविज्ञान; अमल देव राय, हेड एस/गार्ड, सुरक्षा; सनिता राम, वरिष्ठ डुप्लीकेटर ऑपरेटर, मुख्यालय कैश; जयधन तुरी, ऑफसेट प्लेटमेकर, जीएनएच; रामाशराय, हेड पियोन, मुख्यालय कैश एवं सुरेश टोप्पो, कैट-I, सामान्य प्रशासन।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएमडी, सीसीएल निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार उपस्थित रहें।
इस अवसर पर अपने संबोधन में सीएमडी एन. के. सिंह ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को उनके जीवन की नई यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि सीसीएल परिवार के लिए यह गर्व और सम्मान की बात है कि आप सभी ने अपने सेवाकाल को पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया है।
उन्होंने आगे कहा कि संगठन के प्रति आपका योगदान और प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। सेवानिवृत्ति के बाद भी आप अपने अनुभव और ज्ञान का उपयोग समाज और जनहित के कार्यों में करें। साथ ही, जीवन के अगले चरण में संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करते हुए स्वस्थ, सकारात्मक और संतुलित जीवन व्यतीत करें।
समारोह में विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, अधिकारीगण, कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
रांची। श्री श्याम परिवार, रांची द्वारा आयोजित श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव 2026 की शुरूआत हो गई। मामले में जानकारी देते हुए आयोजक ने बताया कि पहले दिन की जानकारी साझा करते हुए हमें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) आचार्यों एवं पंडितों के सानिध्य में श्री श्याम परिवार राँची के अध्यक्ष श्रवण जालान सपरिवार नेहा जालान ने मुख्य यजमान के रूप में हवन, निशान पूजन एवं सभी देवी-देवताओं का आवाहन किया जिसमें श्री गणेश महाराज, श्री हनुमान , श्री श्याम प्रभु खाटू वाले, श्री राणी सती दादी आदि सभी देवी-देवताओं विशेष पूजा अर्चन की। जिनमें मुख्य रूप से श्याम परिवार के मंत्री मंटू जालान महोत्सव संयोजक पवन लोहिया, मीरा सराओगी, जयदीप राज, कमल जालान, निरंजन लाल तोदी, वरुण जालान, प्रकाश दलानिया, रजत जालान, गुड्डू सिंघानिया आदि कई सदस्य उपस्थित थे।
प्रचार संयोजक अमित चौधरी ने बताया कल 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को दोपहर 2:00 बजे से श्रृंगारित रथ पर विराजित श्री श्याम प्रभु की झांकी निकाली जाएगी भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 401 महिलाये एवं पुरूष पारम्परिक राजस्थानी वेशभूषा में श्री श्याम प्रभु के पवित्र निशान को लेकर नगर भ्रमण करते हुए चलेंगे। शोभायात्रा में श्री श्याम बाबा के भजन कीर्तन करते हुए श्री श्याम परिवार के सदस्यगण एवं भजन प्रवाहक होंगे। मुख्य आकर्षण श्रृंगारित रथ पर विराजित श्री श्याम प्रभु की मनोहारी झांकि होगी। मुख्य रथ के आगे हाथों में पवित्र निशान लिए प्रभु श्री श्याम के लाडले रहेंगे। झारखंड की लोक प्रसिद्ध ढाक पर्टी 31 सदस्यों की टोली भी इस शोभायात्रा में शमिल होंगे। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू होकर बंशीधर आडुकिया रोड, कार्ट सराय रोड, ईस्ट मार्केट रोड, अपर बाजार, मारवाड़ी टोला, गांधी चौक, राँची विश्वविद्यालय, शहीद चौक होते हुए महोत्सव स्थल" श्री श्याम हवेली" दुर्गा-बाड़ी राँची पहुंचेगी। यह जानकारी प्रचार संयोजक अमित चौधरी ने दी।
रांची/पलामू। झारखंड राज्य के पलामू जिले के रनगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुड़ी गांव से जमीन विवाद को लेकर दबंगई का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि विश्वकर्मा समाज के लोगों द्वारा उनकी पुश्तैनी जमीन को हड़पने का लगातार प्रयास किया जा रहा है, जिससे उनका परिवार भय और असुरक्षा के साए में जीने को मजबूर है।
पीड़िता विमला देवी पति अनिरुद्ध परदेशी, ग्राम–महुड़ी, थाना–रनगड़ा, जिला–पलामू की स्थायी निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी जमीन खाता संख्या 64/1, प्लॉट संख्या 4128 पर स्थित है। इस जमीन को लेकर विश्वकर्मा समाज से जुड़े कुछ लोग, जिनमें कौशलेन्द्र विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा सहित अन्य शामिल हैं, जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
पीड़िता का आरोप है कि बीते कई वर्षों से वे लोग लगातार धमकी, गाली-गलौज और मारपीट कर रहे हैं। कई बार रात के अंधेरे में घर पर आकर डराने-धमकाने की घटनाएं भी हुई हैं। इतना ही नहीं, आरोपियों द्वारा घर तोड़ने और जबरन कब्जा करने की कोशिश भी की गई है।
पीड़िता ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में थाना एवं प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार लिखित आवेदन दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके कारण आरोपियों के हौसले और बढ़ गए हैं, और पीड़ित परिवार खुद को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रहा है।
पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उनके परिवार को न्याय मिल सके और वे भयमुक्त होकर अपने घर में रह सकें।
रांची। बुधवार को श्री श्याम परिवार रांची द्वारा स्थानीय दुर्गा-बाड़ी में प्रेस वार्ता सम्मेलन आयोजित की गयी, जिसमें संस्था के महामंत्री मंटू जालान ने आगामी 29 जनवरी से 01 फरवरी गुरूवार से रविवार को ‘‘श्री श्याम हवेली’’ दुर्गा बाड़ी में श्री श्याम परिवार रांची द्वारा मनाये जाने वाले भव्य श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव के बारे में जानकारी दी। श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।
दिनांक 29 जनवरी 2026 गुरूवार प्रातः 9 बजे से प्रभू श्री श्याम एवं हनुमान जी महाराज के निशान की तैयारी श्री श्याम परिवार, राँची के सभी सदस्यों द्वारा प्रारंभ की जाएगी।महामंत्री मंटू जालान ने बताया कि श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से महोत्सव दिनांक 30 जनवरी 2026 शुक्रवार से आचार्यों एवं पंडितों के सानिध्य में श्री श्याम परिवार राँची के सभी सदस्यों द्वारा प्रातः 8 बजे से श्री गणेश पूजन, श्री श्याम प्रभू एवं हनुमान जी महाराज का निशान पूजन किया जाएगा तथा 11 बजे से हवन पूजन एवं आरती के साथ सभी देवी-देवताओं का आवाहन किया जाएगा।
31 जनवरी 2026 शनिवार को दोपहर 2 बजे से भव्य निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 401 महिलाये एवं पुरूष पारम्परिक राजस्थानी वेशभूषा में श्री श्याम प्रभु के पवित्र निशान को लेकर नगर भ्रमण करते हुए चलेंगें। शोभायात्रा में श्री श्याम बाबा के भजन कीर्तन करते हुए श्री श्याम परिवार, राँची के सदस्यगण एवं भजन प्रवाहक होंगे। मुख्य आकर्षण श्रृंगारित रथ पर विराजित श्री श्याम प्रभु की मनोहारी झांकि होगी। मुख्य रथ के आगे हाथों में पवित्र निशान लिए श्री श्याम प्रभू के लाडले रहेंगे, शोभायात्रा में झारखण्ड के प्रसिद्ध लोक ढ़ाक पार्टी की 31 सदस्यों की टोली श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू होकर बंशीधर आडुकिया रोड, कार्ट सराय रोड, ईस्ट मार्केट रोड, अपर बाजार, मारवाड़ी टोला, गांधी चैक, राँची विश्वविद्यालय, शहीद चैक होते हुए महोत्सव स्थल ‘‘ श्री श्याम हवेली’’ दुर्गा-बाड़ी राँची पहुंचेगी।01 फरवरी 2026 रविवार को प्रातः 6 बजे से श्री श्याम परिवार रांची अध्यक्ष श्रवण जालान सह पत्नी, पुरोहित शंकर लाल शास्त्री के सानिध्य में गणेश पूजन एवं सभी देवी-देवताओं का आवाहन, श्री श्यामप्रभु का दिव्य, भव्य एवं अनुपम श्रृंगार ‘‘श्री श्याम हवेली’’ दुर्गा-बाड़ी में अखंड ज्योत के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा, श्री श्याम प्रभु को सवामणी महाभोग भोग और छपपन भोग लगाया जाएगा।
प्रातः 8 बजे से 501 महिलाओं एवं पुरूषों द्वारा श्री सुरेश जी बजाज के सानिध्य में संुदर कांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
दोपहर 1 बजे से भजनों की गंगा प्रवाहित की जाएगी, जिसमें श्री हनुमान मंडल रांची एवं स्थानीय भजन मण्डलियों द्वारा भजन प्रस्तुत किये जायेंगे। तत्पश्चात ज्योति पाल, ग्वालियर, संजय सैन, सुरजगढ़, राजस्थान एवं कृष्ण दाधीच़, वाराणसी के द्वारा भजनों की गंगा प्रवाहित की जाएगी। महोत्सव का मुख्य आकर्षण श्री श्याम प्रभु संग खेली जाएगी पुष्पों की होली तथा संग में इत्रों की वर्षा से प्रभु श्री श्याम का मनुहार करेंगे। धूम मचाते और पारम्परिक राजस्थानी गीत-संगीत संग धमाल और घूमर करते पुरूष और महिलाएं शामिल होंगे।रात्री 10 बजे 101 विवाहित जोड़ों द्वारा श्री श्याम प्रभु की भव्य समापन महाआरती के साथ ही श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव 2026 का भव्य समापन होगा।कलकत्ता से आये 30 कारीगर विगत 5 दिनों से दिन-रात बाबा के श्रृंगार के लिए कार्यरत है। पुरे श्रृंगार का विशेष आकर्षण श्याम प्रभु को देश के विभिन्न स्थानों के चुनिन्दा पुष्पों से गुथिं हुई मालाओं से बाबा का वस्त्र बागा तैयार किया जाएगा साथ ही विभिन्न प्रकार के मेवा काजू, किशमिश, कागजी बादाम, अखरोट, पिस्ता, आलू बुखारा, खजूर, अंजीर, लौंग, इलायची, केसर आदि से सुसज्जित प्रेम और श्रद्धा से पिरोई गयी माला श्री श्याम प्रभु का श्रृंगार किया जाएगा।
महोत्सव को लेकर श्री श्याम परिवार राँची के सभी सदस्यों में काफी उत्साह है और सभी सदस्य तन मन और धन से महोत्सव कि सफलता हेतु बाबा श्याम की सेवा में लगे हुए हैं। पुरे आयोजन का सफल बनाने के लिए कमिटी का गठन किया गया है, जिसमें श्री पवन लोहिया को महोत्सव संयोजक बनाया गया है।
संस्था के मिडीया प्रभारी अमित चैधरी एवं जयदीप राज ने महोत्सव के आयोजन से संबंधित कई गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा श्री श्याम परिवार के सदस्य रंजीत गाड़ोदिया, अशोक धानुका, कमल जालान, आतिश कुमार सिंह, निरंजन लाल तोदी, राहुल अग्रवाल, श्री महेश सैन, विवेक अग्रवाल, पवन जालान, प्रकाश दलानियाँ, मोनू शर्मा, राजेश अग्रवाल, अजय जालान, सुनील साबू, रमेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सुशील केडिया, पवन शर्मा, गोपाल चांगल, विमल झुनझुनवाला, पंकज शर्मा, मदन सोनी, विष्णु शर्मा, रजत जालान, संजय शर्र्मा, ऋषभ शर्मा, राजेश शर्मा, विनय राज भाटिया, रवि साबू, रोहित चांगल, राजेश जालान, एवं समस्त सदस्यगण महोत्सव को सफल बनाने में तन-मन-धन से दिन-रात प्रभू सेवा में कार्यरत हैं।यह जानकारी प्रचार संयोजक अमित चौधरी ने दी।