कोडरमा । थानान्तर्गत आगामी बिहार विधान सभा चुनाव -2025 को शांतिपूर्ण, भयमुक्त, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के उद्येश्य से झारखंड-बिहार सीमा पर अवस्थित मेघातरी मिरर चेक पोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में आज श्री अनुदीप सिंह भा0पु0से0, पुलिस अधिक्षक महोदय, कोडरमा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक अवैध अंग्रजी शराब लोड वाहन मेघातरी चेक पोस्ट से होकर बिहार सीमा में प्रवेश करने वाला है। इस सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चेक पोस्ट पर कार्यरत पुलिस पदाधिकारी/बलों के अतिरिक्त पु0नि0-सह-थाना प्रभारी, कोडरमा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा मेघातरी मिरर चेक पोस्ट पर सघन वाहन चेंकिग की जाने लगी। जिस क्रम में एक संदिग्ध स्कोडा वाहन JH05AP 6363 को रोका गया। जिसका जाॅच एवं तलाशी करने पर विभिन्न ब्रांड का कुल 809 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। मौके पर चालक से पूछताछ के उपरांत वह संतोषजनक कागजात या लाईसेंस प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया तथा वाहन एवं बरामद शराब को जप्त किया गया। इस संबंध में कोडरमा थाना में अवैध शराब तस्करी से संबंधित सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफतार अभियुक्तः-
1. राजू प्रसाद, पिता स्व0 प्रेमचंद प्रसाद, साकिन लोअर चुटिया, थाना नामकुम, जिला राॅची।
बरामद/जप्ती:-
1. स्कोडा कार सं0 JH05AP 6363
2. Blender 750ML- 42 PC
3. Royal 375ML 117 PC
4. Royal challenge 180ML 650 PC
छापामारी दल:-
1.पु0नि0 सह थाना प्रभारी, कोडरमा थाना
2.स0अ0नि0 पटवारी हांसदा, कोडरमा थाना
3.सशस्त्र बल, चेक पोस्ट एवं कोडरमा थाना