FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
महंगाई एवं पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदर्शन
April 2, 2022 | 3648 Views
महंगाई एवं पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदर्शन

साहेबगंज-झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ महंगाई मुक्त भारत अभियान की शुरुआत कर दिया है। इसी अभियान के तहत झारखंड प्रदेश में हर जिला मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है । इसी अनुरूप 02 अप्रैल 2022 को साहेबगंज में कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमिटी ने स्टेशन चौक पर बेहताशा बढ़ती महंगाई और डीजल-पेट्रोल एवं रसोई गैस की आए दिन बढ़ती मूल्य वृद्धि के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।साहेबगंज रेलवे स्टेशन के सामने कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस सिलेंडर पर फूलमाला पहनाकर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन में अपनी बात रखते हुए जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा ने कहा कि “हम ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अब महंगाई कम होगी लेकिन उसके उलट रोज बरोज महंगाई बढ़ती ही जा रही है। इस महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। पेट्रोल-डीजल के दाम रोज बढ़ रहे हैं। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते ही आम जरूरत की चीजों के दाम तुरंत बढ़ जाते हैं। अगर इसी तरह महंगाई बढ़ती रही तो लोगों का तो जीना दूभर हो जाएगा। आज इस महंगाई में गरीब अपने लिए दो जून की रोटी जुटाने के लिए भी काफी संघर्ष करते देखे जा सकते हैं। मुझे तो इस सरकार पर से अब भरोसा उठ गया है लेकिन विपक्ष में होने के नाते हम जनता के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करते रहेंगे। जनता की समस्याओं को लेकर सरकार को सही दिशा में ले जाने का हमारा प्रयास जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में प्रदेश प्रतिनिधि मुर्शाद अली, जिला उपाध्यक्ष मो कलीमुद्दीन,वरिष्ठ कांग्रेसी बासुकी यादव,प्रवक्ता अशोक पासवान, जिला महासचिव अजमत हुसैन, जिला सचिव सरफ़राज़ आलम, जिला सचिव नित्यानंद गुप्ता, जिला सचिव सुनील पासवान, वरिष्ठ कांग्रेसी राजकुमार यादव,स्वास्थ्य विभाग जिला अध्यक्ष मुन्ना यादव, ओबीसी विभाग जिला अध्यक्ष अजय यादव, युवा मोर्चा राजमहल विधानसभा आदित्य यादव, मो लड्डन, रागनी देवी, कौशल्या देवी आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

April 2, 2022 | 3649 Views
April 2, 2022 | 3649 Views
April 2, 2022 | 3649 Views
April 2, 2022 | 3649 Views
April 2, 2022 | 3649 Views
April 2, 2022 | 3649 Views
April 2, 2022 | 3649 Views
April 2, 2022 | 3649 Views
April 2, 2022 | 3649 Views
April 2, 2022 | 3649 Views