FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी श्रद्धांजलि
July 14, 2026 | 227 Views
पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

रांची । झारखंड के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता मन्नान मल्लिक के निधन पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन मंगलवार को झारखंड विधानसभा पहुंचे और दिवंगत मन्नान मल्लिक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि मन्नान मल्लिक लंबे समय तक जनसेवा और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे। उन्होंने झारखंड खासकर धनबाद की जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य किया। उनके निधन से राज्य ने एक अनुभवी जनप्रतिनिधि और सामाजिक सरोकारों से जुड़े नेता को खो दिया है।

उन्होंने कहा कि मन्नान मल्लिक का निधन अपूरणीय क्षति है और उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।

परिजनों से मुलाकात कर जताई संवेदना
श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने दिवंगत नेता के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार सुबह रांची के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया।

 


July 14, 2026 | 228 Views
July 14, 2026 | 228 Views
July 14, 2026 | 228 Views
July 14, 2026 | 228 Views
July 14, 2026 | 228 Views
July 14, 2026 | 228 Views
July 14, 2026 | 228 Views
July 14, 2026 | 228 Views
July 14, 2026 | 228 Views
July 14, 2026 | 228 Views