FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
आरपीएफ स्थापना दिवस पर योग, सुरक्षा सम्मेलन व जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
September 20, 2026 | 116 Views
आरपीएफ स्थापना दिवस पर योग, सुरक्षा सम्मेलन व जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सिल्ली मुरी। आरपीएफ स्थापना दिवस- 2026  के अवसर पर रविवार को आरपीएफ पोस्ट मुरी की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पोस्ट कमांडर संजीव कुमार के निर्देशन एवं निगरानी में आयोजित कार्यक्रमों में आरपीएफ अधिकारियों एवं जवानों ने भाग लिया।कार्यक्रम के तहत सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक आरपीएफ पोस्ट परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें अधिकारियों एवं जवानों ने हिस्सा लेकर शारीरिक फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।इसके बाद सुबह 10 बजे से सुरक्षा सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में रेलवे सुरक्षा, रेल अपराध की रोकथाम, यात्रियों एवं रेलवे संपत्ति की सुरक्षा, संवेदनशील स्थानों, पत्थरबाजी, अनधिकृत रूप से रेलवे ट्रैक पार करने, एसीपी तथा अन्य सुरक्षा संबंधी विषयों पर जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वहीं, आरपीएफ की ओर से बड़ा मुरी के लागम गांव में सामुदायिक संपर्क एवं रेलवे सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आरपीएफ कर्मियों ने ग्रामीणों, बच्चों एवं युवाओं से बातचीत कर रेलवे ट्रैक पर अनधिकृत रूप से जाने, गलत स्थानों से रेलवे लाइन पार करने, पत्थरबाजी तथा रेलवे ट्रैक के आसपास खेलने से होने वाले खतरों की जानकारी दी।सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम के दौरान लागम गांव के बच्चों के बीच मिठाइयां भी वितरित की गईं।कार्यक्रम में आरपीएफ के एसआई रवि शंकर, एसआई अश्वनी कुमार, एसआई सचिन कुमार, एएसआई एमके जायसवाल, एएसआई बीएन ठाकुर, एएसआई पी. बाउरी, एएसआई संतोष कुमार सहित आरपीएफ पोस्ट मुरी, एसआईबी मुरी एवं डॉग स्क्वायड मुरी के अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।


September 20, 2026 | 117 Views
September 20, 2026 | 117 Views
September 20, 2026 | 117 Views
September 20, 2026 | 117 Views
September 20, 2026 | 117 Views
September 20, 2026 | 117 Views
September 20, 2026 | 117 Views
September 20, 2026 | 117 Views
September 20, 2026 | 117 Views