FOLLOW US ON
Breaking News एमएलसी चुनाव में बैलट पेपर से वोट फिर भी कांग्रेस पार्टी की बुरी तरीके से हार | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बढ़ी मुश्किल | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 नवंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | बैलट पेपर से एमएलसी का चुनाव लेकिन कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं का तंज़ | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का वोट चोरी को लेकर होगा बड़ा प्रदर्शन देश भर से जुटेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच में पूरा भ्रष्ट तंत्र का बड़ा खुलासा |
रांची समाहरणालय में साप्ताहिक जनता दरबार, डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने सुनी आम लोगों की फरियाद
November 2, 2026 | 233 Views
रांची समाहरणालय में साप्ताहिक जनता दरबार, डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने सुनी आम लोगों की फरियाद

रांची। समाहरणालय में सोमवार को जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

जनता दरबार में भूमि विवाद, पंजी-2 सुधार, दाखिल-खारिज, दखल-कब्जा, घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े मामले प्रमुख रूप से सामने आए। डीसी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

गैस सिलेंडर पर दिया सुझाव
एलपीजी गैस की किल्लत की शिकायत पर डीसी ने आम नागरिकों को वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर बाजार से 5 किलो का सिलेंडर लेने का सुझाव दिया।

सोनाहातू की जमीन पर कब्जे का मामला
सोनाहातू में बाजार समिति की जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास की शिकायत पर डीसी ने एसडीओ को जमीन को संरक्षित करने और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

पेंशन भुगतान पर जानकारी
सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर डीसी ने बताया कि रांची जिले में लगभग 50 प्रतिशत लाभुकों को भुगतान किया जा चुका है। शेष लाभुकों के खातों में आ रही तकनीकी बाधा को दूर कर जल्द भुगतान किया जाएगा।

डीसी ने सभी अंचल अधिकारियों और बीडीओ को निर्देश दिया कि आम लोगों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और आवेदनों का निष्पादन समय-सीमा के भीतर पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को समाप्त करना प्रशासन की प्राथमिकता है।


November 2, 2026 | 234 Views
November 2, 2026 | 234 Views
November 2, 2026 | 234 Views
November 2, 2026 | 234 Views
November 2, 2026 | 234 Views
November 2, 2026 | 234 Views
November 2, 2026 | 234 Views
November 2, 2026 | 234 Views
November 2, 2026 | 234 Views