FOLLOW US ON
Breaking News एमएलसी चुनाव में बैलट पेपर से वोट फिर भी कांग्रेस पार्टी की बुरी तरीके से हार | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बढ़ी मुश्किल | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 नवंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | बैलट पेपर से एमएलसी का चुनाव लेकिन कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं का तंज़ | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का वोट चोरी को लेकर होगा बड़ा प्रदर्शन देश भर से जुटेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच में पूरा भ्रष्ट तंत्र का बड़ा खुलासा |
19 सितंबर को सजेगा सिल्ली स्टेडियम, आखड़ाय करम महोत्सव को लेकर तैयारी तेज
September 16, 2026 | 207 Views
19 सितंबर को सजेगा सिल्ली स्टेडियम, आखड़ाय करम महोत्सव को लेकर तैयारी तेज

सिल्ली। सिल्ली स्टेडियम में आगामी 19 सितंबर को आयोजित होने वाले आखड़ाय करम महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। महोत्सव को सफल बनाने के लिए पंचायत एवं गांव स्तर पर बैठकों का दौर चल रहा है तथा लोगों से संपर्क कर कार्यक्रम में भागीदारी का आग्रह किया जा रहा है।इसी क्रम में बंता उत्तरी पंचायत सचिवालय में करम अखाड़ा समिति सिल्ली की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए पंचायत एवं गांव स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। आयोजन में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई।बैठक में महोत्सव में शामिल होने वाली महिलाओं की सूची तैयार करने तथा उन्हें कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए आजसू की वरीय महिला नेत्री के नेतृत्व में चल रहे डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान की भी समीक्षा की गई। अभियान के दौरान महिलाओं से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें आखड़ाय करम महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया जा रहा है।आयोजन समिति के अनुसार करम पर्व झारखंड की लोक संस्कृति, परंपरा और सामूहिक सहभागिता से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इसी सांस्कृतिक भावना को केंद्र में रखते हुए सिल्ली स्टेडियम में आयोजित होने वाले महोत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने की तैयारी की जा रही है। पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं और महिलाओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।


September 16, 2026 | 208 Views
September 16, 2026 | 208 Views
September 16, 2026 | 208 Views
September 16, 2026 | 208 Views
September 16, 2026 | 208 Views
September 16, 2026 | 208 Views
September 16, 2026 | 208 Views
September 16, 2026 | 208 Views
September 16, 2026 | 208 Views
September 16, 2026 | 208 Views