JSSC-CGL और JPSC परीक्षा में धांधली के आरोप में दो गिरफ्तार
रांची : अपराध अनुसंधान विभाग (CID), झारखंड ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़े CID थाना कांड संख्या 01/2025 में फरार अभियुक्त दिलीप कुमार पासवान (लगभग 41 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी पर JSSC-CGL परीक्षा में कई अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप है।
वहीं, JPSC प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अभियुक्त संगीत कुमार (38 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। विज्ञप्ति के मुताबिक, वह रांची स्थित शिवांग कोचिंग का संचालक है और नशा एजेंट के रूप में भी कार्य कर रहा था।