FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार का हार्ट अटैक से निधन | बरहेट झामुमो की बैठक में स्थानीय अधिकारी शामिल होने पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल | सीएम हेमंत सोरेन ने मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर जताया शोक कहा आपका जाना हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | छात्र आंदोलन की जीत के बाद जश्न का माहौल लेकिन सीबीआई जांच पर अभी भी छात्र डटे | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद झारखंड में शोक की लहर झामुमो ने आगामी धरना प्रदर्शन किया स्थगित |
कम किराए पर टोटो परिचालन से परेशान चालक, बैठक कर समस्या के समाधान पर किया मंथन
September 15, 2026 | 122 Views
कम किराए पर टोटो परिचालन से परेशान चालक, बैठक कर समस्या के समाधान पर किया मंथन

मुरी/सिल्ली। सिल्ली प्रखंड क्षेत्र के मुरी-सिल्ली के टोटो चालकों की मंगलवार की शाम झारखंड-बंगाल सीमा के समीप आवश्यक बैठक आयोजित होती है। बैठक में टोटो चालकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से टोटो का उचित एवं निर्धारित किराया सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाता है।टोटो चालकों का कहना है कि पिछले तीन-चार महीने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि पश्चिम बंगाल के झालदा क्षेत्र से आने वाले टोटो चालक मुरी क्षेत्र में प्रवेश कर यात्रियों को अपेक्षाकृत कम किराए में उनके गंतव्य तक पहुंचा रहे हैं। इससे स्थानीय टोटो चालकों के रोजगार और आमदनी पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।चालकों ने कहा कि टोटो परिचालन से होने वाली आय से ही उनके परिवार का भरण-पोषण होता है। ऐसे में लगातार कम किराए की प्रतिस्पर्धा के कारण रोजी-रोटी चलाना मुश्किल हो रहा है। बैठक में सभी चालकों ने आपस में विचार-विमर्श करते हुए समस्या का स्थायी समाधान निकालने तथा किराया व्यवस्था को व्यवस्थित करने की आवश्यकता जताई।बैठक में टोटो चालक संघ के अध्यक्ष अजय बाउरी, सचिव मानिक, कोषाध्यक्ष अखिल महतो के अलावा भोला चौधरी, राजेश रजक, अरुण गोराई, गणेश गोराई, बुद्धेश्वर गोराई, विकास ठाकुर, परीक्षित महतो, तापस रक्षित और विक्रम ठाकुर समेत बड़ी संख्या में टोटो चालक मौजूद रहते हैं।


September 15, 2026 | 123 Views
September 15, 2026 | 123 Views
September 15, 2026 | 123 Views
September 15, 2026 | 123 Views
September 15, 2026 | 123 Views
September 15, 2026 | 123 Views
September 15, 2026 | 123 Views
September 15, 2026 | 123 Views
September 15, 2026 | 123 Views