सिल्ली। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर सिंगपुर स्थित श्री श्री 108 दुर्गा बाड़ी मंदिर परिसर में रविवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा आयोजन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। अध्यक्षता प्रथम महतो ने की।बैठक में पूजा पंडाल निर्माण, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, साउंड सिस्टम, चंदा संग्रह तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने कहा कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएंगी। साथ ही आपसी सहयोग और सहभागिता से पूजा को भव्य रूप देने पर जोर दिया गया।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 23 सितंबर, बुधवार को सुबह छह बजे पुनः बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में दुर्गा पूजा आयोजन समिति का गठन किया जाएगा तथा आगे की तैयारियों की रूपरेखा तय की जाएगी।इस अवसर पर डॉ. रमनेश प्रसाद, शोभा राम महतो, तुलसी महतो, गणेश महतो, शिशुपाल महतो, कृष्णा महतो, मनोज महतो, प्रदीप कर्मकार, गोपाल पांडे, प्रभात कुमार रंजन, रमेश चंद्र महतो, रवींद्र महतो, सुजीत कुमार महतो, सूरज कुमार महतो, तारकेश्वर महतो, गोपाल लोहरा, राजेंद्र महतो, दीपक महतो, जगमोहन महतो सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।