FOLLOW US ON
Breaking News एमएलसी चुनाव में बैलट पेपर से वोट फिर भी कांग्रेस पार्टी की बुरी तरीके से हार | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बढ़ी मुश्किल | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 नवंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | बैलट पेपर से एमएलसी का चुनाव लेकिन कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं का तंज़ | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का वोट चोरी को लेकर होगा बड़ा प्रदर्शन देश भर से जुटेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच में पूरा भ्रष्ट तंत्र का बड़ा खुलासा |
गणेश पूजा के शुभारंभ पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महाआरती में भक्तों ने लिया हिस्सा
September 15, 2026 | 183 Views
गणेश पूजा के शुभारंभ पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महाआरती में भक्तों ने लिया हिस्सा

सिल्ली-मुरी। सिल्ली -मुरी क्षेत्र में आयोजित गणेश पूजा का शुभारंभ मंगलवार को धूमधाम एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ है। पूजा पंडाल में स्थापित विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की समिति के सदस्यों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पूजा का शुभारंभ किया जाता है। इस दौरान श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हैं।
भगवान श्री गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पूजा जाता है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान गणेश की आराधना से करने की परंपरा है, क्योंकि उन्हें बुद्धि, विवेक, समृद्धि और सफलता का देवता माना जाता है।शाम सात बजे महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं। महाआरती के दौरान पूरा पूजा पंडाल भक्तिमय वातावरण में गूंज उठता है। सिल्ली मेन रोड स्थित आदि दुर्गा पूजा समिति, हिंदाल्को पूजा पंडाल गणेश पूजा समिति ,में श्रद्धालु सामूहिक रूप से भगवान गणेश की आरती किया  और प्रसाद ग्रहण करते हैं।गणेश पूजा को लेकर सिल्ली -मुरी क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिलता है। पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। आकर्षक विद्युत लाइटों से मेन रोड को रोशन किया गया है। वहीं, बंगाल के कारीगरों द्वारा भव्य एवं आकर्षक पूजा पंडाल तैयार किया गया है।पूजा आयोजन को सफल बनाने में गणेश पूजा समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। समिति के सदस्य पूजा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा, प्रसाद वितरण एवं अन्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। गणेश पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव, आस्था और भक्ति का माहौल बना हुआ है।


September 15, 2026 | 184 Views
September 15, 2026 | 184 Views
September 15, 2026 | 184 Views
September 15, 2026 | 184 Views
September 15, 2026 | 184 Views
September 15, 2026 | 184 Views
September 15, 2026 | 184 Views
September 15, 2026 | 184 Views
September 15, 2026 | 184 Views
September 15, 2026 | 184 Views