FOLLOW US ON
Breaking News एमएलसी चुनाव में बैलट पेपर से वोट फिर भी कांग्रेस पार्टी की बुरी तरीके से हार | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बढ़ी मुश्किल | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 नवंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | बैलट पेपर से एमएलसी का चुनाव लेकिन कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं का तंज़ | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का वोट चोरी को लेकर होगा बड़ा प्रदर्शन देश भर से जुटेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच में पूरा भ्रष्ट तंत्र का बड़ा खुलासा |
रूडसेट संस्थान सिल्ली में 30 दिवसीय एलएमवी चालक प्रशिक्षण संपन्न, दो नए कौशल विकास पाठ्यक्रमों की शुरुआत
August 21, 2026 | 190 Views
रूडसेट संस्थान सिल्ली में 30 दिवसीय एलएमवी चालक प्रशिक्षण संपन्न, दो नए कौशल विकास पाठ्यक्रमों की शुरुआत

सिल्ली (मूरी)। रूडसेट संस्थान, सिल्ली में शुक्रवार को 30 दिवसीय एलएमवी (लाइट मोटर व्हीकल) ओनर ड्राइवर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में कुल 29 प्रशिक्षुओं ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया।इसी अवसर पर संस्थान में 30 दिवसीय टू-व्हीलर मैकेनिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें 23 प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं। साथ ही 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम की भी शुरुआत हुई, जिसमें 28 प्रशिक्षु प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।समापन एवं उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि राँची जिला परिषद की उपाध्यक्ष  वीणा चौधरी थीं। उन्होंने एलएमवी चालक प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने नए प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल प्रतिभागियों को स्वरोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा प्रशिक्षण से अर्जित ज्ञान और कौशल का उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।संस्थान के निदेशक श्री सुदीप शिशिर एक्का ने कहा कि वर्तमान समय में कौशल विकास और स्वरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए नए प्रशिक्षुओं से लगन, अनुशासन और गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ संकाय  रंजीत कर्ण,  दशरथ महतो,  सुनील मुंडा, ईडीपी असेसर  विवेकानंद भगत, एलएमवी चालक प्रशिक्षण के प्रशिक्षक श्री बबलू कुमार तथा टू-व्हीलर मैकेनिक प्रशिक्षण के प्रशिक्षक श्री रामाशंकर सहित अन्य गणमान्य लोग एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।समारोह के दौरान प्रशिक्षुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी प्रतिभागियों ने कौशल विकास एवं स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। गौरतलब है कि रूडसेट संस्थान, सिल्ली द्वारा ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास, उद्यमिता और स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं।


August 21, 2026 | 191 Views
August 21, 2026 | 191 Views
August 21, 2026 | 191 Views
August 21, 2026 | 191 Views
August 21, 2026 | 191 Views
August 21, 2026 | 191 Views
August 21, 2026 | 191 Views
August 21, 2026 | 191 Views
August 21, 2026 | 191 Views
August 21, 2026 | 191 Views