सिल्ली मूरी। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिल्ली में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भाग लेते हुए कुल 40 यूनिट रक्त दान किया।सदर अस्पताल रांची एवं सिंगपुर नर्सिंग होम, मुरी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी संगीता बड़ाईक मौजूद रहीं। सदर अस्पताल रांची एवं सिंगपुर नर्सिंग होम की तकनीकी मेडिकल टीम ने स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों के तहत रक्त संग्रह किया।आयोजकों ने कहा कि रक्त की जरूरत किसी भी मरीज को अचानक पड़ सकती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंदों के लिए जीवनरक्षक साबित होता है। शिविर के माध्यम से लोगों को नियमित रक्तदान के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास किया गया।रक्तदाताओं को किया गया सम्मानितशिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें हेलमेट, टी-शर्ट, वाटर बॉटल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों और भगत सिंह स्मारक मंच ने युवाओं एवं आम लोगों से भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक सोनार, कुमार गौतम, दिनेश बनर्जी, अमित कुमार महतो, गोपाल केडिया, राजेश रॉय सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।