सिल्ली। सिल्ली में बुधवार को न्यू OAD एयरटेल स्टोर का शुभारंभ पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने किया। नए स्टोर के शुरू होने से सिल्ली, मुरी, राहे और सोनाहातू क्षेत्र के लोगों को एयरटेल की विभिन्न सेवाएं अब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।स्टोर में उपभोक्ताओं को प्रीपेड, पोस्टपेड, एयरटेल वाई-फाई, एयरटेल पेमेंट बैंक समेत अन्य सेवाओं की सुविधा एक ही स्थान पर मिलेगी। इससे उपभोक्ताओं को एयरटेल से संबंधित सेवाओं के लिए रांची जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
उद्घाटन समारोह में एयरटेल के जेडबीएम दीपक कुमार, जेडएसएम जितेंद्र कुमार, टीएसएम अंकित कपूर और एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर राजेश कुमार लाहा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारी जयपाल सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा देवी, संजय सिद्धार्थ, सुनील कुमार सिंह, सुशील महतो, मनोज साव, सुरेश मुंडा, अभिषेक चौधरी, किशन, विक्की, नसीम आलम सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।स्टोर संचालकों ने बताया कि क्षेत्र में एयरटेल उपभोक्ताओं की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए यह सुविधा शुरू की गई है। स्टोर के माध्यम से उपभोक्ताओं को विभिन्न सेवाओं और सुविधाओं का लाभ एक ही जगह पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।