FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
ट्रेन में छूटा लाखों का सामान, आरपीएफ ने सुरक्षित खोज निकाला 5.25 लाख रुपये के गहने, नकदी और अन्य सामान महिला यात्री को लौटाया
September 27, 2026 | 113 Views
ट्रेन में छूटा लाखों का सामान, आरपीएफ ने सुरक्षित खोज निकाला 5.25 लाख रुपये के गहने, नकदी और अन्य सामान महिला यात्री को लौटाया

सिल्ली-मुरी। मुरी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से ट्रेन में छूटा एक बैग बरामद कर महिला यात्री को सुरक्षित सौंप दिया गया। बैग में सोने-चांदी के आभूषण, नकद राशि समेत करीब 5 लाख 25 हजार रुपये मूल्य का सामान था।बताया गया कि सिल्ली निवासी सपन कुमार दत्ता की पत्नी शोभा देवी (50) अपने परिवार के साथ ट्रेन संख्या 18427 पुरी–आनंद विहार एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थीं। मुरी स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव के दौरान वह परिवार के सदस्यों और सामान के साथ नीचे उतर गईं। ट्रेन के रवाना होने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनका एक बैग ट्रेन में ही छूट गया है।बैग में दो सोने की चेन, एक सोने का हार, एक जोड़ी सोने की बालियां, तीन सोने की अंगूठियां, अन्य स्वर्ण आभूषण, एक चांदी की वस्तु, 23,200 रुपये नकद तथा निजी सामान रखा था।मामले की जानकारी मिलते ही आरपीएफ पोस्ट मुरी के पोस्ट कमांडर संजीव कुमार के निर्देश पर टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों एवं जवानों ने आपसी समन्वय के साथ बैग की तलाश की और उसे सुरक्षित बरामद कर लिया।
सत्यापन के बाद बैग एवं उसमें मौजूद पूरा सामान शोभा देवी को सुपुर्द कर दिया गया। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत की गई, जिसका उद्देश्य यात्रियों के छूटे हुए सामान को सुरक्षित बरामद कर सत्यापन के बाद उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाना है।इस कार्रवाई में संजीव कुमार, एसआई रवि शंकर, अश्विनी कुमार, एस.के. सिंह, अनूप कुमार, धर्मेंद्र कुमार, कलीमुल्लाह खान एवं एस. सिंह समेत आरपीएफ कर्मियों की भूमिका रही।


September 27, 2026 | 114 Views
September 27, 2026 | 114 Views
September 27, 2026 | 114 Views
September 27, 2026 | 114 Views
September 27, 2026 | 114 Views
September 27, 2026 | 114 Views
September 27, 2026 | 114 Views
September 27, 2026 | 114 Views
September 27, 2026 | 114 Views