FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की स्थिति गंभीर पारस अस्पताल में चल रहा है इलाज | रांची में प्रस्तावित रिम्स 2 को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा रिम्स 2 नगड़ी में ही बनेगा | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | राहुल गांधी का बिहार में SIR के विरोध और वोट अधिकार यात्रा | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन |
हथियार और जिंदा गोली के साथ युवक गिरफ्तार – सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन की थी मंशा
June 3, 2025 | 208 Views
हथियार और जिंदा गोली के साथ युवक गिरफ्तार – सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन की थी मंशा

 

दिनांक 02.06.2025 को पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि छतरपुर थाना अंतर्गत ग्राम डाली में एक युवक अवैध हथियार लेकर खुलेआम घूम रहा है तथा हथियार को लहरा रहा है। इस गंभीर सूचना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छतरपुर को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम डाली से तौफीक अंसारी (उम्र 20 वर्ष), पिता - गुलाम गौस, ग्राम - डाली, थाना - छतरपुर, जिला - पलामू को एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया।

छत्तरपुर थाना कांड संख्या 94/25, दिनांक 03.06.2025
धारा – 25 (1-b)a / 26, आर्म्स एक्ट

 पूछताछ के मुख्य बिंदु:


गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने यह हथियार ₹5000 में एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था। पूछताछ में उसने बताया कि उसे अवैध हथियार रखने का शौक था तथा वह अपने क्षेत्र में धौंस जमाने और पहचान बनाने के लिए हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करना चाहता था। इसी उद्देश्य से वह गांव में हथियार लहराकर लोगों को दिखा रहा था।

पुलिस टीम अन्य संभावित सहयोगियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी कर रही है।

 बरामद सामान:

1. एक देसी कट्टा
2. एक जिंदा गोली
3. एक मोबाइल फोन

 छापामारी दल:

1. पु० अ०नि० प्रशांत प्रसाद – थाना प्रभारी, छतरपुर
2. पु० अ०नि० राहुल कुमार – छतरपुर थाना
3. पु० अ०नि० सुशील उरांव – छतरपुर थाना
4. स० अ०नि० राजीव कुमार – अनुसंधानकर्ता
5. सशस्त्र बल – छतरपुर थाना, पलामू

पलामू पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि समाज में भय और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सूचना देकर कानून व्यवस्था को मजबूत करने में सहयोग करें।
 


June 3, 2025 | 209 Views
June 3, 2025 | 209 Views
June 3, 2025 | 209 Views
June 3, 2025 | 209 Views
June 3, 2025 | 209 Views
June 3, 2025 | 209 Views
June 3, 2025 | 209 Views
June 3, 2025 | 209 Views
June 3, 2025 | 209 Views
June 3, 2025 | 209 Views