रांची। सोमवार को ग्रामीण पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर में प्रेस वार्ता कर बताया 7.09.2025 को समय करीब 17.20 बजे आसूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति अवैध रुप से गाँजा का बिक्री हेतु नारो नगड़ी बाजार में आने वाला है।उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक (मु०) द्वितीय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राप्त सूचनानुसार कोयल रेस्टुरेंट के अपोजिट एस०बी०आई० ए०टी०एम० राँची गुमला मुख्य मार्ग के पास चेकिंग लगाया गया। चेकिंग के दौरान चंदन कुमार सिंह, को करीब 2.4 किलो गाँजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पुछ-ताछ के कम में उनके द्वारा बताया गया कि उड़िसा राउरकेला का रहने वाला आशिष नाम के व्यक्ति के द्वारा इनको राँची में लाकर गांजा का सप्लाई किया जाता हैं, जिसको यह रॉची के विभिन्न ईलाकों में बेचने का काम करते हैं। इस संबंध में पुलिस के द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अपराधी की विवरणीः-
1. चंदन कुमार सिंह, उम्र करीब 39 वर्ष पिता जयनारायण सिंह स्थाई पता झौवा बहीयार, थाना हरिणमार जिला मुंगेर (बिहार) वर्तमान पता बांगलाता कटहल मोड़ थाना रातु जिला राँची।
छापामारी में बरामदगीः-
1. 2.4 कि०ग्रा० अवैध गांजा,
2. हिरो मोटरसाईकिल पंजिकरण सं०-BR01AC-8720,
3. सैमसंग कम्पनी का एक एनड्राईड फोन
छापामारी दल के सदस्यः-
1. पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी प्रवीण कुमार
2. पु०अ०नि० शुभम कुमार, नगड़ी थाना।
3. स०अ०नि० मनोज कुमार नगड़ी थाना
4. हवलदार 162 दिलीप ठाकुर, नगड़ी थाना रिजर्व गार्ड
5. आरक्षी 2791 बिमल हेम्ब्रम, नगड़ी थाना रिजर्व