FOLLOW US ON
Breaking News पूरे देश में मनाई गई ईद उल फितर, सामूहिक रूप से मुस्लिम समुदाय ने की नमाज अदा | प्राकृतिक पर्व सरहुल को लेकर धूम,रांची में आदिवासी समुदाय ने निकाला शोभायात्रा | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त दो क्रू मेंबर सहित 7 लोगों की मौत | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | देश में यूजीसी के नए कानून को लेकर समर्थन और विरोध शुरू | रामनवमी की तैयारी को लेकर विभिन्न अखाड़ा समिति के द्वारा की गई बैठक |
युवक का अपहरण,अपराधियों ने मांगा 5 लाख फिरौती,पुलिस ने 5 घंटे के अंदर छुड़ाया
September 10, 2025 | 382 Views
युवक का अपहरण,अपराधियों ने मांगा 5 लाख फिरौती,पुलिस ने 5 घंटे के अंदर छुड़ाया

हजारीबाग। पुलिस उपाधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर बताया कि दिनांक 09.09.2025 को रात्रि लगभग 09:45 बजे विनोद सिंह पिता नागेश्वर सिंह, निवासी ग्राम-करसो, थाना-बरही, जिला-हजारीबाग द्वारा थाना प्रभारी बरही को सूचना दी गई कि उनके पुत्र सौरभ कुमार का अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा ग्राम-करसो से कार द्वारा अपहरण कर लिया गया है। साथ ही अपहृत सौरभ कुमार के मोबाईल नंबर 8797005938 से उनके ही परिजन के मोबाईल नंबर 8799260437 पर कॉल कर पाँच लाख रुपये की फिरौती की माँग की गई।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को अवगत कराते हुए बरही थाना सनहा सं0-28/25, दिनांक- 09.09.25 दर्ज किया गया। तत्पश्चात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी शाखा की सहायता लेते हुए टीम द्वारा लगातार विभिन्न स्थानों पर छापामारी की गई।
लगातार प्रयास के उपरांत, रात्रि लगभग 01:45 बजे टीम ने डुमरी थाना क्षेत्र, जिला-गिरीडीह से अपहृत सौरभ कुमार को सकुशल बरामद कर लिया तथा अपहरणकर्ता अरुण कुमार उर्फ अरुण पाठक (उम्र लगभग 37 वर्ष), पिता-कुलदीप पाठक, निवासी-तेलो, थाना-चंद्रपुरा, जिला-बोकारो को विधिवत गिरफ्तार किया गया। हजारीबाग पुलिस ने मात्र चार घंटे के भीतर ही अपहृत युवक को सुरक्षित मुक्त कराते हुए अपराधी को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि इस अभियान में शामिल पदाधिकारी रात के अंधेरे में अपहरणकर्ताओं का पीछा करते समय घायल भी हुए, किंतु उन्होंने साहस एवं समर्पण का परिचय देते हुए अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इनके बहादुरीपूर्ण कार्य हेतु इन्हें पुरस्कृत करने की अनुशंसा की गई है। अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. अरुण कुमार उर्फ अरुण पाठक, उम्र 37 वर्ष, पिता-कुलदीप पाठक, सा०-तेलो, थाना-चंद्रपुरा, जिला-बोकारो

जप्त सामान

1. एक रेडमी कंपनी का मोबाईल फोन।

टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी

1.  बिनोद कुमार, पु.नि.-सह-थाना प्रभारी, बरही।
2.  नरेन्द्र कुमार पाण्डेय, पु.अ.नि., बरही थाना।
3.  कपुल दीपक नाग, पु.अ.नि., बरही थाना।
4.  रूपलाल यादव, पु.अ.नि., बरही थाना।
5.  सुशील कुमार, पु.अ.नि., बरही थाना।
6. आरक्षी आलोक पाण्डेय, तकनीकी शाखा, पुलिस कार्यालय, हजारीबाग।
7. बरही थाना सशस्त्र बल।


September 10, 2025 | 383 Views
September 10, 2025 | 383 Views
September 10, 2025 | 383 Views
September 10, 2025 | 383 Views
September 10, 2025 | 383 Views
September 10, 2025 | 383 Views
September 10, 2025 | 383 Views
September 10, 2025 | 383 Views
September 10, 2025 | 383 Views
September 10, 2025 | 383 Views