FOLLOW US ON
Breaking News पूरे देश में मनाई गई ईद उल फितर, सामूहिक रूप से मुस्लिम समुदाय ने की नमाज अदा | प्राकृतिक पर्व सरहुल को लेकर धूम,रांची में आदिवासी समुदाय ने निकाला शोभायात्रा | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त दो क्रू मेंबर सहित 7 लोगों की मौत | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | देश में यूजीसी के नए कानून को लेकर समर्थन और विरोध शुरू | रामनवमी की तैयारी को लेकर विभिन्न अखाड़ा समिति के द्वारा की गई बैठक |
मुरुटडीह गाँव के पास दो बाइक में भीषण टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
September 6, 2025 | 287 Views
मुरुटडीह गाँव के पास दो बाइक में भीषण टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

रांची। जिले के सोनाहातू प्रखंड के मुरुटडीह गाँव के समीप शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल युवकों की पहचान राज कुमार लोहड़ा (उम्र 17 वर्ष), पिता मधुसूदन लोहारा, निवासी मुरुटडीह गाँव और मनीष कुमार महतो (उम्र 22 वर्ष), पिता राजेश्वर महतो, निवासी डोकाड़ के रूप में हुई है।

टक्कर में मनीष कुमार महतो को सिर, हाथ और कमर पर गंभीर चोटें आईं, वहीं राज कुमार लोहड़ा के पैर में गहरी चोट लगी। दोनों घायलों का प्रारंभिक इलाज सीएचसी सोनाहातू में डॉ. अरुण कुमार की देखरेख में किया गया। स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को रिम्स, रांची रेफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और क्षतिग्रस्त बाइकों को थाने ले जाया गया।


September 6, 2025 | 288 Views
September 6, 2025 | 288 Views
September 6, 2025 | 288 Views
September 6, 2025 | 288 Views
September 6, 2025 | 288 Views
September 6, 2025 | 288 Views
September 6, 2025 | 288 Views
September 6, 2025 | 288 Views
September 6, 2025 | 288 Views
September 6, 2025 | 288 Views